Bihar News: राजद कोटे से राज्यसभा जाएंगे लालू के ख़ास और तेजस्वी के वफादार को भी जगह- सूत्र

RJD Rajya Sabha Bihar Chunav: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि राजद कोटे से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब को राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार भी शहाबुद्दीन परिवार को राजद ने राज्यसभा से किनारे ही रखा है।

सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि राजद ने अपने कोटे से राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। नई सूची में एक बार फिर पुरान राज्यसभा सांसद मनोज झा को जगह मिली है। वहीं दूसरे उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी के वफ़ादर संजय यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

Bihar Rajya Sabha Election RJD Candidate Manoj Jha And Sanjay Yadav Name Finalized

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संजय यादव दोस्त हैं। इसके साथ वह तेजस्वी के पीए की भी ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले संजय यादव तेजस्वी के बहुत ही क़रीबी माने जाते हैं। संजय यादव राजद और तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया हैंडल करने के साथ पार्टी के विभिन्न कार्यों को देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+