पूर्णियाः दो मर्दों के साथ कमरे में मिली एक औरत, होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में बीते दिनों पूर्णिया पुलिस ने एनएच 31 के किनारे स्थित आवासीय आशियाना होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हालत में जोड़ों को पकड़ा गया। साथ ही पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी होटल से बरामद किया है।

छापेमारी के दौरान बाहर से बंद था होटल

छापेमारी के दौरान बाहर से बंद था होटल

बायसी एसडीपीओ मनोर कुमार राम ने बताया कि रात के वक्त गश्ती के दौरान होटल की गतिविधियां संदिग्ध थी। जिसके बाद जांच में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। जांच के दौरान होटल का मेन गेट बाहर से बंद था। लेकिन अंदर चार बाइकें लगी हुई थीं। छापेमारी के दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास कुछ लोग छिपे मिले। जबकि रूम नंबर 105 और 106 को अंदर से बंद पाया।

होटल के अलग-अलग कमरों में मिली महिलाएं

होटल के अलग-अलग कमरों में मिली महिलाएं

रूम नंबर 105 से महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। जबकि 106 नंबर कमरे से एक महिला के साथ दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। बायसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि छापेमारी में दो महिला सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में अमीरगंज निवासी जावेद आलम, जीसान राही, मो. मसरूल आलाम, जोसीद आलम, श्याम महतो, एमरूल हक, पप्पू बोसाक शामिल है।

दोनों महिलाएं बंगाल की रहने वाली

दोनों महिलाएं बंगाल की रहने वाली

इसके अलावा बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के राजू डे सरकार और सनवर आलम को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की बताई जाती है। बताया जा रहा है कि होटल संचालक बंगाल की इन दोनों महिलाओं के जरिए बीते कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चला रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+