Bihar Politics: बिहार विधानसभा का अगला अध्यक्ष कौन, सुर्खियों में 5 नाम, जानिए

Bihar Political News: बिबार में सत्ता परिवर्तन के बाद से सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल चुके हैं। सीएम (नीतीश कुमार) का चेहरा वही है, बाकि जो पक्ष में थे वह विपक्ष में पहुंच चुके हैं। अब बिहार विधानसभा अध्यक्ष के दांवपेंच जारी है।

12 फरवरी को नीतीश की नई सरकार को बहुमत भी साबित करना है, इसके साथ ही सदन में बजट भी पेश करना है। बिहार महागठबंधन की सरकार बदलने के बाद विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी अभी तक राष्ट्रीय जनता दल नेता अवध बिहारी चौधरी के पास ही है।

Bihar Politics: Who will be the next Speaker of Bihar Assembly, 5 names in headlines, know

अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद भी अवध बिहारी चौधरी ने अपने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। वहीं दूसरी तरफ़ विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई नाम सामने आने लगे हैं। बिहार विधानसभा स्पीकर की कुर्सी के लिए रेस में भाजपा नेता, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, संजय सरावगी और अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।

सियासी दांवपेंच के बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा है कि वह 12 फरवरी से पहले इस्तीफ़ा नहीं देने वाले हैं। उस दिन वह विधानसभा में रहकर नियमानुसार सदन की कार्यवाही जारी रखेंगे। वहीं सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि जिस तरह से विजय सिन्हा को हटे थे, वैसा ही हाल अवध बिहारी चौधरी का होने वाला है।

महागठबंधन के नेताओं ने लाख कोशिश कर ली लेकिन वह बहुमत जुटाने में नाकाम है। कोई कहता है कि एनडीए के नेता राजद से संपर्क में हैं तो कोई कहता है कि राजद के नेता एनडीए के संपर्क में हैं। दोनों के गठबंधन के बीच तनातनी तो है, लेकिन एनडीए मज़बूत स्थिति में दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+