Bihar Politics: अचानक अशोक चौधरी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, बिहार में पक रही है बड़ी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रदेश का सियासी पारा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। अब रविवार को अचानक वह अशोक चौधरी के घर पहुंचे। चौधरी के घर पर ही नीतीश की मुलाकात अनंत सिंह से भी हुई है। राजनीतिक गहमा-गहमी के समय में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने हंसते-मुस्कुराते कुछ देर तक बात की और फिर चले गए।

विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी हाई प्रोफाइल मीटिंग आने वाले दिनों में कई सारी होने की उम्मीद है। एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए ही यह चुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन और वोट चोरी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन आक्रामक हमले कर रहे हैं और राज्य में एक बार फिर विपक्षी गठबंधन की एकजुटता दिख रही है।

Bihar Politics

Nitish Kumar अचानक क्यों पहुंचे अशोक चौधरी के घर?

नीतीश कुमार के अचानक अशोक चौधरी के घर पहुंचने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुलाकात के पीछे क्या उद्देश्य है, अब तक इसकी डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के पीछे आगामी चुनाव को देखते हुए कुछ राजनीतिक चर्चा हुई है। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में नीतीश बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ भी बैठक करने वाले हैं और दिल्ली का दौरा भी सितंबर में मुमकिन है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले Nitish Kumar का बड़ा फैसला, 30 अहम प्रस्ताव पास, जानें इस बार किस वर्ग के लिए खोला CM ने खजाना?

Bihar Politics: अनंत सिंह लगातार जेडीयू नेताओं के संपर्क में

जेल से छूटने के बाद ही अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वह मोकामा से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि जेडीयू के कई बड़े नेताओं के साथ भी संपर्क में हैं और लगातार चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि अनंत को टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी के अदंर ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। अनंत सिंह और नीतीश की मुलाकात के दौरान दोनों के बीच की सहजता देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बाहुबली नेता को मोकामा से टिकट मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Survey: राहुल का 'वोट चोरी’ शोर ही NDA की जीत की चाबी? सर्वे में INDIA ब्लॉक को झटका!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+