Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar की होने जा रही पॉलिटिक्स में ग्रांड एंट्री? मिलेगा यह पद!
Bihar Politics Nishant Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से ही सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब चुनाव नतीजों के बाद फिर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि निशांत कुमार की जल्द राजनीति में ग्रांड एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्हें सीधे डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा। हालांकि, जेडीयू के वरिष्ठ नेता इन सवालों का गोलमोल जवाब ही दे रहे हैं।
जेडीयू नेताओं के हालिया बयानों और घटनाक्रमों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि खुद अमित शाह ने जेडीयू नेता ललन सिंह और संजय झा से नीतीश कुमार की भविष्य की योजना और रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे थे।

Nishant Kumar के राजनीति में आने के मिल रहे संकेत
जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने हाल ही में कहा था कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत अब सक्रिय राजनीति में उतरें। यह बयान उस समय सामने आया जब संजय झा और निशांत एक ही फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंचे। इस संयोग के बाद से सियासी गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया। बिहार चुनाव से पहले और नतीजों के बाद भी निशांत के लिए पोस्टर लगाए गए थे। इतना ही नहीं कभी नीतीश के खास रहे उपेंद्र कुशवाहा और विरोधी आरजेडी नेता राबड़ी देवी भी कह चुकी हैं कि नीतीश को अपनी विरासत बेटे को सौंप देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या डमी सीएम बनकर रह गए हैं नीतीश कुमार? बिहार में बुलडोजर एक्शन के बाद उठ रहे सवाल
Bihar Politics में नीतीश कुमार के विकल्प की चर्चा जारी
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर नीतीश कुमार फिर से प्रदेश के सीएम बन चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एनडीए सांसदों की बैठक में खुले मन से नीतीश की तारीफ ही है। विपक्ष के नीतीश को सीएम से हटाने के दावों पर खुद प्रधानमंत्री ने विराम लगा दिया है।
हालांकि, उनकी उम्र को देखते हुए अब भी पार्टी के भविष्य और उनके उत्तराधिकारी की चर्चा चल रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जेडीयू के दो शीर्ष नेताओं संजय झा और ललन सिंह से नीतीश कुमार के संभावित एग्जिट प्लान पर जानकारी मांगी थी। फिलहाल इतना तय है कि नीतीश सीएम पद नहीं छोड़ने वाले।
यह भी पढ़ें: क्या सच में नीतीश कुमार के लिए खाली करवाया जा रहा राबड़ी देवी वाला बंगला?
निशांत कुमार को सीधे मिलेगा डिप्टी सीएम का ओहदा
बिहार की राजनीति के जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा के स्कूल से आते हैं और उन्होंने आजीवन परिवारवाद का विरोध किया है। इसके बावजूद इसकी संभावना है कि पार्टी और विरासत अब बेटे को सौंप सकते हैं। निशांत कुमार लो प्रोफाइल रहते हैं और अब तक सक्रिय राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं रहा है। यहां तक कि उन्होंने कभी पिता के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं किया है।
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नीतीश के बेटे की औपचारिक एंट्री आने वाले कुछ महीनों में हो सकती है। बहुत संभव है कि वह सीधे डिप्टी सीएम के तौर पर भी लॉन्च हों। फिलहाल यह सब अटकलों का दौर है और आने वाले दिनों में ही तस्वीर साफ होगी।
यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में बड़ा घोटाला! 7 विधायक-सांसद सैलरी के साथ ले रहे 'पेंशन', लिस्ट में मोदी-नीतीश के मंत्री












Click it and Unblock the Notifications