Bihar Politics: मांझी ने की शाह से मुलाकात, NDA में HAM की वापसी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज़

Manjhi Meeting In Delhi: बिहार में राजनीतिक पार्टिया सियासी ज़मीन तलाशने में जुटी हुईं हैं, ताकि आगामी चुनाव में इसका सियासी फायदा मिल सके। एक तरफ नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम चला रहे हैं। वहीं भाजपा भी नीतीश की काट के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इन सब समीकरणों के अलावा अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी सीएम नीतीश की मुश्किले बढ़ा दी हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में दोहपहर करीब 3:30 बजे मुलाकात की है। इस दौरान जीतन राम मांझी और और उनके बेटा संतोष सुमन ('हम' प्रमुख) भी मौजूद रहे।

Bihar Politics: Manjhi met Shah

जीतन राम मांझी, संतोष मांझी के अलावा बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नित्यानंद राय भी इस बैठक में मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो HAM वापस से NDA गठबंधन में शामिल होना चाहती है। इस बाबत मांझी की तरफ से कुछ शर्ते रखी गई हैं, अगर शाह उन शर्तों को मान लेते हैं तो 48 घंट के भीतर HAM भाजपा के साथ क़दम से क़दम मिला कर चलते हुए नज़र आएगी।

आपको बता दें कि HAM संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन से 19 जून को ही किनारा कर लिया था। इसके बाद से दोनों बाप बेटे अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचकर विकल्पों पर विचार विमर्श में लगे हुए थे।

सूत्रों की मानें तो जीतन राम मांझी और संतोष मांझी दो दिनों से अमित शाह से मुलाक़ात के लिए वक्त मांग रहे थे, लेकिन शाह के पास समय नहीं होने की वजह से मुलाक़ात नहीं हो पा रही थी। लेकिन बुधवार को मुलाक़त हो ही गई।

सूत्रों की मानें तो 48 घंटे के भीतर नया अपडेट आ सकता है, आपको बता दें कि 19 जून को जब बिहार से दिल्ली के लिए संतोष सुमन रवाना हो रहे थे, तो इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि 'हम लोगों पर अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर लेने का दबाव बनाया गया था।

इसके बाद HAM कोर कमेटी की बैठक इस मुद्दे पर चर्चा की गई, जिसमें सभी लोगों ने पार्टी को मर्ज करने के मशवरे को सिरे से खारिज कर दिया। सभी लोगों का यही कहना था कि पार्टी को बरकरार रखना है। सभी के मशवरे के बाद ही मंत्रिपरिषद से अलग हटने का फैसला लिया था।

संतोष मांझी के मीडिया में दिए गए बयान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाक़ात के बाद सियासी गलियारों में संभावनाओं की सियासत पर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। वहीं लोगों का कहना है कि जल्द ही HAM भाजपा के सुर में सुर मिलाती हुई नज़र आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+