Bihar Politics: सीएम कुर्सी की चाह में RJD- कांग्रेस में बढ़ी तकरार! 17 अप्रैल को महागठबंधन ने बुलाई बड़ी बैठक
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अभी से ही सियासी पारा गर्म है। चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच में होना है लेकिन सभी दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
इस चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा एक्टिव दिख रही है। कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में नौकरी दो पलायन रोक यात्रा निकाली और अब सीएम पद पर भी दावेदारी ठोक दी है।

17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक
कांग्रेस के सीएम पद पर दावेदारी के बाद RJD की टेंशन बढ़ गई है। इसी सब मुद्दों को लेकर 17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि, इस बैठक में सीएम के चेहरे पर चर्चा होगी। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर भी बात होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
कांग्रेस नेताओं के बयान से टेंशन में तेजस्वी
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी कह रही है कि सीएम के चेहरे पर फैसला चुनाव के बाद होगा। शुक्रवार (11 अप्रैल) को पटना पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी इसी बात को दोहराया था।
वहीं दिल्ली में 4 अप्रैल को कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक से बाहर निकल कर कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से INDIA गठबंधन के सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता सीएम का चेहरा तय करेगी।
ये भी पढ़ें
तेजस्वी पहले से ही CM के दावेदार
दरअसल, बिहार में INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी RJD ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनका सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। कांग्रेस को छोड़ कर अन्य दल ने भी इस पर अपनी हामी दे दी है। वहीं कांग्रेस नेताओं के बयान ने एक बार फिर से महागठबंधन में हलचल तेज कर दी है।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव- लालू
दूसरी ओर RJD प्रमुख लालू यादव ने भी ऐलान कर दिया है कि, 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। लालू अपने हर मंच से इस बात को दोहरा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं के लगातार आ रहे बयान से महागठबंधन में विवाद खड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications