Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में करारी हार ने RJD-कांग्रेस में बढ़ाई तकरार, गठबंधन टूटने की अटकलों का दौर शु
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद महागठबंधन के भीतर मतभेद एक बार फिर सामने आने लगे हैं। एनडीए को मिली बंपर जीत और आरजेडी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ सीनियर नेताओं ने हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। समीक्षा बैठक में आरजेडी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के साथ यह गठबंधन नुकसान पहुंचा रहा है।
हार की वजह से आरजेडी और कांग्रेस दोनों में अंदरूनी नाराजगी तेजी से बढ़ती दिख रही है। हार की जिम्मेदारी को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बयान एक-दूसरे पर इशारों में निशाना साध रहे हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि क्या महागठबंधन अब टूटने की कगार पर है? इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हार के लिए आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया था।

Bihar Politics: RJD नेताओं ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
⦁ चुनाव नतीजों के बाद से ही आरजेडी के कई नेताओं ने कांग्रेस को कमजोर कड़ी बताते हुए आरोप लगाया कि सीट बंटवारे में कांग्रेस ने ज्यादा हिस्सेदारी ली और प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
⦁ लालू यादव के साथ हुई समीक्षा बैठक में कई नेताओं ने कहा कि पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वजह से आरजेडी को नुकसान हो रहा है। यह स्वाभाविक गठबंधन नहीं है और इस वजह से वोट ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में कौन होगा अगला डिप्टी सीएम? महिला-सवर्ण और पिछड़ा हर समीकरण को साधने में जुटी NDA
Congress में आरजेडी को लेकर भारी असंतोष
⦁ करारी हार से कांग्रेस नेताओं की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि आरजेडी नेतृत्व ने पूरे अभियान में एकतरफा फैसले लिए, जिसके कारण महागठबंधन की रणनीति कमजोर हुई।
⦁ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं में तेजस्वी यादव के फैसलों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि तेजस्वी ने कांग्रेस में भी टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार तक सब कुछ अपने तरीके से चलाया। ग्राउंड पर मौजूद नेताओं की राय को महत्व नहीं दिया।
⦁ कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस बात को लेकर है कि पार्टी को जीतने योग्य सीटें ही नहीं दी गईं और स्टार प्रचारकों की रैलियों की संख्या भी बेहद सीमित रही।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मतदान से पहले कही बात नतीजों के बाद बनी सुर्खी, Khan Sir की 'राजनीतिक भविष्यवाणी’ फिर वायरल
INDIA अलायंस में बढ़ेगी और दरार?
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी इंडिया अलायंस से अलग हो चुकी है। अगले साल बंगाल में चुनाव हैं और वहां भी कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधन की कोई उम्मीद नहीं है। दोनों बीजेपी के विरोध में हैं, लेकिन अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह तकरार सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ सकते हैं। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो गठबंधन का भविष्य गंभीर संकट में पड़ सकता है।
हालांकि दोनों दलों के शीर्ष नेता अभी भी गठबंधन को मजबूत बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन आने वाले महीनों में खुद को संभाल पाता है या बिहार की राजनीति में एक और राजनीतिक समीकरण जन्म लेने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार की 'नई सरकार’! स्पीकर और मंत्रालयों को लेकर BJP–JDU की टकराहट, शपथ से पहले बढ़ी हलचल












Click it and Unblock the Notifications