Bihar News: क्या नीतीश NDA में शामिल होने के लिए तैयार हैं? उपेंद्र कुशवाहा से जानें ऐसे ही 3 सवालों के जवाब
Bihar Political Crisis: लोकसभा चुनाव से पहले ही बिहार की सियासत में उथल-पुथल मच चुकी है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)की जेडीयू और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की आरजेडी के बीच दरार और गहरी होती जा रही है।
शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही सीन तब सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ 'एट होम' रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन, उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम से दूरियां बना लीं।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने के कयास हैं। हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक नहीं आया है। लेकिन, बिहार की वर्तमान राजनीतिक तस्वीर कई तरह के रंग कागज पर उकेर रही है। वहीं, इन सब कयासों पर आरएलजेडी (RLJD) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से मीडिया ने मसले से जुड़े तीन सवाल पूछे। आइए जानते हैं क्या हैं 3 जवाब?
सवाल-1: क्या पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एनडीए के साथ बरकरार रहेंगे या उन्हें आरजेडी से ऑफर मिलेगा?
जवाब- जीतन राम मांझी एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं। वह गठबंधन के साथ रहेंगे।
सवाल-2: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात पर क्या कहेंगे?
जवाब- कुशवाहा ने कहा कि नित्यानंद राय और मैं एक ही गठबंधन में हैं। इसे अलग नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है। हमारी मुलाकात बिल्कुल स्वाभाविक है। बिहार की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, जब दो लोग एक साथ बैठते हैं तो स्थिति पर चर्चा करना स्वाभाविक है।
सवाल-3: क्या नीतीश कुमार बीजेपी और एनडीए में शामिल होने के लिए तैयार हैं?
जवाब- कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में जेडीयू बनाम आरजेडी की जो स्थिति दिख रही है, उससे साफ है कि नीतीश कुमार इससे बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications