Bihar सियासी संकट के बीच अफसरों के तबादले! 22 IAS और 45 प्रशासनिक अफसर इधर से उधर, पटना DM भी बदले

Bihar Political Crisis: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में घमासान देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के बीच दरार और गहरी होती नजर आ रही है। इस बीच, सीएम नीतीश कुमार का एनडीए के साथ जाने की अटकलें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

इस बीच, बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर शुक्रवार को फेरबदल कर दिया है। इसके तहत, 5 जिलाधिकारियों समेत 22 आईएएस अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

Nitish Kumar

सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी, पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को विशेष सचिव के रूप में मुख्यमंत्री सचिवालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। सिंह हाल ही में शीत लहर की स्थिति के मद्देनजर पटना में स्कूलों को बंद करने को लेकर राज्य शिक्षा विभाग के साथ अपने पत्राचार को लेकर सुर्खियों में छाए थे। आइए जानते हैं कौन अधिकारी इधर से उधर?

अब शीर्षत कपिल अशोक पटना के नए डीएम
डीएम चंद्रशेखर सिंह की जगह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने ले ली है, जो वर्तमान में आईजी (जेल) हैं। अब शीर्षत कपिल अशोक पटना के नए डीएम होंगे। इसी तरह बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अधिकारियों को भी नयी पोस्टिंग दी गयी है। 23 जनवरी को, 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को एक प्रमुख नौकरशाही फेरबदल में नई पोस्टिंग सौंपी गई। जीएडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में किए गए तबादले और पोस्टिंग नियमित अभ्यास का हिस्सा थे।

यहां भी बदले डीएम

  • गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी (2013-बैच के आईएएस अधिकारी)को भागलपुर के नए डीएम का चार्ज सौंपा गया है।
  • भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन (2013 बैच के आईएएस अधिकारी) को मुजफ्फरपुर का डीएम नियुक्त किया गया है। वर्तमान में प्रमुख सचिव (वित्त) के पद पर तैनात अरविंद कुमार चौधरी (1995-बैच के आईएएस अधिकारी) को प्रमुख सचिव (ग्रामीण विकास विभाग) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • गृह विभाग के प्रमुख सचिव, सेंथिल के कुमार (1996-बैच के आईएएस अधिकारी), योजना विभाग के नए प्रमुख सचिव हैं।
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव सफीना एएन (1997-बैच की आईएएस अधिकारी) को राजस्व बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+