Bihar Panchayat Election 2021: मुखिया समेत सभी उम्मीदवारों के लिए सिंबल तय, जानें किसको क्या मिला

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव ( Bihar Panchayat Election 2021 ) की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन ने मुखिया के उम्मीदवारों समेत पंचायत चुनाव के सरपंच, पंच और पंचायत समिति सदस्यों के उम्मीदवारों के लिए सिंबल निर्धारित कर दिये हैं। इसमें मुखिया के लिए 29 चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं। इन चुनाव चिन्हों में मोतियों की माला, ब्लैक बोर्ड, कलम और दवात, ईंट, पुल, बैगन, ब्रश, कैमरा, चिमनी, मोमबत्तियां, कार, गाजर, जग, टेलीविजन, टोकरी, बल्ला, केतली और कैरम बोर्ड सहित कई अन्य चुनाव चिन्ह हैं।

bihar panchayat election 2021 state election commission set symbol for mukhiya

वहीं सरपंच पद के उम्मीदवारों के लिए 19 सिंबल का निर्धारण किया गया है। इनमें मोटरसाइकिल, नल, जीप, टमटम, छाता, टेलीफोन, ट्रक, पानी का जहाज, चरखा और तलवार जैसे सिंबल शामिल हैं। ग्राम कचहरी पंचों के लिए गुड़िया, चापाकल, कुर्सी, टार्च व ट्रैक्टर के सिर्फ पांच सिंबल ही निर्धारित हैं। वार्ड सदस्य के लिए भी केवल पांच सिंबल निर्धारित किये गए हैं। इनमें वायुयान, अलमारी, कुल्हाड़ी, गुब्बारा और केला शामिल है।

इसके अलावा पंचायत समिति के सदस्यों के लिए कुल 10 सिंबल निर्धारित हैं। इनमें छत का पंखा, नारियल, चारपाई, कप और प्लेट, डोली, फ्राक, फ्राइंग पैन, गैस सिलिंडर और बिजली का पंखा शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव की प्रतिदिन गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिये प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+