नौकरी लगी तो प्रेमी भूल गया 24 महीने का प्यार, मांगा दहेज, बहाने से बुलाया फिर परिजनों ने करा दी 'जबरिया शादी'
Bihar Pakadwa Vivah: बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां रेलवे में सरकारी नौकरी लगने के बाद एक प्रेमी अपने 24 महीने के प्यार को भूल गया। जी हां...प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए दहेज की मांग करने लगा।
प्रेमिका ने अपने प्रेमी को समझाने की लाख कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए। इस बात से आहत लड़की ने पूरी जानकारी अपनी परिजनों को दी। जिसके बाद लड़के को बहाने से लड़की ने विद्यापतिधाम मंदिर में बुलाया और फिर लड़की परिजनों ने लड़के से उसकी जबरन शादी करा दी।

अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमी युगल समस्तीपुर जिले के ताजुर प्रखंड के रहने वाले है और दूर के रिश्तेदार भी है। प्रेमी प्रमोद कुमार और प्रेमिका रौशनी के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे छिप-छिप कर मिलते और प्यार-मोहब्बत की कसमें खाते थे।
प्रेमिका रौशनी ने बताया कि दोनों पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन, नौकरी लगने के बाद प्रेमी प्रमोद कुमार शादी की बात से मुकरने लगा। शादी करने के बदले वो दहेज में बाइक और 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। हालांकि, प्रेमी का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग जैसा कुछ नहीं था।
दूर की रिश्तेदार होने के कारण उससे कभी-कभी बातचीत हो जाती थी। लेकिन, उसने इस बातचीत का गलत मतलब निकाल लिया। खबर के मुताबिक, प्रेमी प्रमोद कुमार पर आरोप है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद वो अपने वादे से पीछे हट रहा है। लड़की ने उसे बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माना।
जिसके बाद लड़की ने उसे मिलने के बहाने विद्यापति धाम मंदिर बुलाया और उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। मंदिर में दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी भी हुई। हंगामा सुनकर वहां पर लोग की भीड़ जमा हो गए। जिसका लड़की पक्ष के लोगों ने फायदा उठाया और लड़के की जबरन शादी करा दी।












Click it and Unblock the Notifications