'देश में कांग्रेस से अलग रहकर कोई भाजपा को नहीं हरा सकता', बिहार विपक्ष की बैठक पर क्या बोले पप्पू यादव

Bihar opposition meeting: बिहार में अलग-अलग विपक्षी दलों के नेता बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। बिहार के पटना में होने वाली विपक्षी बैठक पर अब जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पप्पू यादव ने कहा, ''ये देश के विपक्ष की बैठक नहीं है, ये बैठक देश के 140 करोड़ लोगों की जिंदगी और उनके हिफाजत के लिए है। भारत की अर्थव्यवस्था तबाह है, महिलाओं पर बोझ डालना, देश को पीछे करना इस सरकार की प्रवृति है, ये बैठक इसलिए है।''

Bihar opposition meeting

पप्पू यादव ने कहा, ''ये बैठक बिहार को हमेशा अपमान की दृष्टि से देखने के खिलाफ है। बिहार ने हमेशा नेतृत्व किया है। ये बैठक एक अच्छी शुरुआत के लिए है।'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस भाजपा को हराने वाली अकेली पार्टी है, देश में कांग्रेस से अलग रहकर कोई भाजपा को नहीं हरा सकता है।''

वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विपक्षी नेताओं की बैठक पर तंज कसा है। सुशील मोदी ने कहा, "एक साथ चाय और खाना खाने से कुछ नहीं होता। इसका ये मतलब नहीं है कि विपक्ष एकजुट है।''

Recommended Video

    देश में कांग्रेस से अलग रहकर कोई भाजपा को नहीं हरा सकता,बिहार विपक्ष की बैठक पर क्या बोले पप्पू यादव

    सुशील मोदी ने यह पूछकर अपनी बात रखने की कोशिश की, "क्या सीपीएम और कांग्रेस पश्चिम बंगाल में (पंचायत चुनाव के लिए) एक साथ चुनाव लड़ेंगे? अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह वास्तविक एकता होगी।"

    उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है, दूसरी ओर विपक्षी एकता की बातचीत चल रही है।

    सुशील मोदी ने यह भी सवाल किया कि क्या केजरीवाल विपक्ष की बैठक में शामिल होने के बावजूद दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के साथ सीटें साझा करने को तैयार होंगे...? नहीं, केजरीवाल पहले से ही विपक्ष को "ब्लैकमेल" कर रहे थे।

    सुशील मोदी ने सवाल किया, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ विपक्ष की बैठक में शामिल हो रहे हैं, लेकिन क्या वह दिल्ली और पंजाब में सबसे पुरानी पार्टी के साथ सीट-बंटवारे का समझौता करेंगे।" केजरीवाल आज भले ही नीतीश कुमार से मिलने गए हों, लेकिन क्या वह पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस के लिए सीटें छोड़ेंगे?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+