बिहार: नर्स के साथ गैंगरेप के बाद गला दबाकर की गई हत्या, एंबुलेंस से बॉडी बरामद, आरोपी डॉक्टर फरार

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में वहां के डॉक्टर और कंपाउंडरों ने एक नर्स के साथ गैंगरेप किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़िता मोतिहारी के जानकी सेवा सदन नर्सिंग होम में काम करती थी

आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं जबकि पुलिस ने एक कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता की मां ने डॉक्टर जयप्रकाश दास समेत पांच अन्य पर केस दर्ज की है।

Bihar Crime News

30 वर्षीय पीड़िता विधवा थी और उसका चार साल का बच्चा था। पीड़िता की मां के मुताबिक, मंतोष कुमार डॉ. जयप्रकाश दास के साथ मिलकर नर्सिंग होम का संचालन करते थे, जो इस कृत्य में शामिल थे।

पीड़िता की मां ने कहा, ''अपने पति के निधन के बाद, मेरी बेटी मेरे साथ रह रही थी। हमारी हालत देखकर, जयप्रकाश और मंतोष कुमार ने प्रस्ताव रखा कि मैं अपनी बेटी को उनके क्लिनिक में भेजूं, जहां वह कुछ पैसे कमा सके और नर्सिंग का काम सीख सके।''

पीड़िता की मां ने आगे कहा, ''चूंकि वह (बेटी) काम की तलाश में थी, इसलिए मेरी बेटी सहमत हो गई और वहां काम करने चली गई। हालांकि, वहां से लौटने पर उसने वापस जाने से इनकार कर दिया। जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि डॉक्टर और अन्य लोगों की गतिविधियां संदिग्ध थीं और उन्होंने उसे परेशान भी किया था। इसके बाद वह उस स्थान पर वापस नहीं लौटीं। कुछ दिनों बाद, जयप्रकाश और मंतोष कुमार मेरे घर आए, माफी मांगी और बेहतर स्थिति और वेतन का आश्वासन देते हुए काम पर लौटने के लिए कहा।''

पीड़िता की मां ने आगे बताया,''उनकी बेटी 8 अगस्त को नर्सिंग होम गई थी और वापस नहीं लौटी। बाद में, जयप्रकाश ने हमें सूचित किया कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है और वह मुजफ्फरपुर में है। हालाँकि, हमें वह उस अस्पताल में नहीं मिली जिसके बारे में उसने बताया था। काफी खोजबीन के बाद, मुझे मेरी बेटी का शव एक एंबुलेंस में मिला।''

उसकी मां के बयान के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि शेष संदिग्धों की तलाश जारी है। टीम एक्टिव मोड में काम कर रही है और मामले के सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+