Bihar News: NDA ने झोंकी पूरी ताकत, आज से शुरू होगा धुआंधार प्रचार; PM मोदी 24 को करेंगे आगाज
Bihar Election News Today, (22 October 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।{

NDA ने चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका, महागठबंधन सीट बंटवारे में उलझा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए एनडीए (NDA) ने अपनी चुनावी रणनीति को पूरी तरह से लागू कर दिया है। सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद, बीजेपी ने 22 अक्टूबर से सघन प्रचार अभियान शुरू करने की रूपरेखा तैयार की है।
चुनाव से पहले बिहार BJP अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट और तैयार है, जबकि विपक्षी महागठबंधन अभी भी सीट शेयरिंग के जटिल मसले में फंसा हुआ है। जायसवाल के मुताबिक, जनता यह जानती है कि जिन दलों में आपसी सहमति नहीं है, वे बिहार को स्थिर सरकार नहीं दे सकते। प्रचार अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से हो चुकी है, जिसके बाद केंद्रीय स्तर पर बड़े नेताओं की रैलियां होंगी।
PM मोदी 24 अक्टूबर से संभालेंगे मोर्चा
एनडीए के प्रचार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
इस बार बीजेपी का विशेष ध्यान क्षेत्रवार प्रचार पर है, जिसके तहत हर जिले में स्टार प्रचारकों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। दिलीप जायसवाल ने दृढ़ता से दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। एनडीए की यह आक्रामक और संगठित रणनीति ऐसे समय में सामने आई है, जब महागठबंधन अभी भी सीट बंटवारे की खींचतान से जूझ रहा है।
बिहार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, 1,314 उम्मीदवार मैदान में
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद कुल 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 300 से अधिक पर्चे खारिज हुए और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।
243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा
पहले चरण की 121 सीटों पर 6 नवंबर को और दूसरे चरण की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति 23 अक्टूबर तक स्पष्ट हो जाएगी। दूसरी ओर महागठबंधन (INDIA गठबंधन) में टिकट बंटवारे को लेकर भारी खींचतान देखी गई,जिसके चलते RJD ने नामांकन खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही 143 उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी की। कुल 74 राजनीतिक दल इस बार चुनावी मैदान में हैं।
महिला और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व पर फोकस
इस चुनाव में गठबंधन समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे अधिक 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस को केवल 61 सीटें मिलीं, जो गठबंधन में तनातनी को दर्शाता है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का NDA से हटकर INDIA गठबंधन में शामिल होना एक बड़ा बदलाव है, हालांकि VIP और RJD के उम्मीदवार 2 सीटों पर आपस में भिड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications