Bihar Elections 2025: आज से चुनावी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार, मुजफ्फरपुर जिले से होगी शुरुआत

Bihar Election News Today, (21 October 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

नीतीश कुमार के चुनावी अभियान का आगाज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, यानी 21 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से हो रही है, जहां मुख्यमंत्री एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Bihar News In Hindi

उनके पहले कार्यक्रम का आयोजन मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में होना है। यह सभा मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान में दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री की दूसरी सभा कांटी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से होने की संभावना है।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मौखिक निर्देश पर दोनों ही स्थानों पर चुनावी सभाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मीनापुर की सभा की आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, जबकि कांटी की सभा के लिए स्थल चयन और अन्य व्यवस्थाओं पर काम जारी है।

मीनापुर और कांटी, दोनों ही विधानसभा क्षेत्र, राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन सभाओं से दिए जाने वाले भाषणों का सीधा असर न सिर्फ इन क्षेत्रों पर पड़ेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश के चुनावी माहौल को भी गति देगा। सभाओं की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पीएम मोदी का 'मिशन बिहार': ताबड़तोड़ रैलियों का कार्यक्रम
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर से 'मिशन बिहार' के तहत राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं। 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जहां वे समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद, उनका दूसरा बिहार दौरा 30 अक्टूबर को प्रस्तावित है, इस दिन वे मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां करेंगे। इस प्रकार, अक्टूबर महीने में उनकी कुल चार बड़ी चुनावी रैलियां होंगी। इन दौरों के बाद प्रधानमंत्री 2 और 3 नवंबर के साथ-साथ 6 और 7 नवंबर को भी बिहार में रैलियां करेंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी और विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए बिहार में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+