Bihar Hindi News Today: पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए पटना में आज महारैली
Bihar Hindi News Today (14 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
Bihar Today: पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए पटना में महारैली
14 सितंबर को पटना में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर एक बड़ी महारैली का आयोजन किया गया है, जिसमें शिक्षक और अन्य कर्मचारी भाग लेंगे। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर ने इस रैली में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों से शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि साल 2005 में पुरानी पेंशन योजना को खत्म करके NPS (National Pension System) लागू किया गया था, जो कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। तभी से, केंद्र और राज्य सरकार के अधीन नियुक्त कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
Bihar Today: बगहा से गांधीधाम और भागलपुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने बिहार के बगहा क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। गाड़ी संख्या 09451/09452 यह ट्रेन गांधीधाम से गोरखपुर होते हुए बगहा पहुंचेगी और वहां से नरकटियागंज, बेतिया होते हुए भागलपुर जाएगी। 14 सितंबर को यह ट्रेन सुबह करीब 9:30 बजे बगहा पहुंचेगी।
वापसी में यह सोमवार को दोपहर 2:45 बजे बगहा से होते हुए गांधीधाम के लिए रवाना होगी। इस नई ट्रेन से बगहा और भागलपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है, जबकि बगहा से गुजरात के लिए पहले से ही एक ट्रेन उपलब्ध थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस नई ट्रेन की शुरुआत की गई है।
Bihar Today: पवन खेड़ा 8वें बिहार छात्र संसद में युवाओं को करेंगे प्रेरित
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा 14 सितंबर, 2025 को पटना के ए.एन. कॉलेज में आयोजित 8वें बिहार छात्र संसद में युवाओं को संबोधित करेंगे। वे अपने राजनीतिक संघर्ष और अनुभवों से युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
पवन खेड़ा ने 1989 में यूथ कांग्रेस से अपना करियर शुरू किया था और वे जमीनी आंदोलनों से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी निडर और तार्किक आवाज के लिए जाने जाते हैं। अडानी जैसे मुद्दों पर उनकी बेबाकी युवाओं को प्रेरित करती है कि वे लोकतंत्र में सवाल पूछें और अपनी आवाज उठाएं।
Bihar Today: बिहार में 14 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 सितंबर को बिहार में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अररिया और किशनगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश और ठनका गिरने की संभावना है।
इसके अलावा, बिहार के 36 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ गरज और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications