Bihar News: तेजस्वी यादव पर क्यों भड़के CM नीतीश के बेटे निशांत? कही ऐसी बात, बिहार की राजनीति में हलचल तेज
Nishant Kumar on Tejashwi Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस बार सुर्खियों में हैं। उन्होंने RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नीतीश सरकार उनकी घोषित योजनाओं को कॉपी कर रही है।
अब सीएम के बेटे निशांत ने मीडिया से बातचीत में साफ शब्दों में जवाब देते हुए तेजस्वी को खरी-खोटी सुनाई। उनका यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और गर्म होती दिखाई दे रही है।

तेजस्वी पर भड़के निशांत
निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, 'पिताजी 20 साल से जो कर रहे हैं, वही नकल कर रहे हैं। 2005 से ही लगे हुए हैं। आप किसी भी सेक्टर को देखें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पथ या जलजीवन हर क्षेत्र में उन्होंने नकल ही की है।
हमने 1 करोड़ रोजगार देने का निश्चय किया-निशांत
वहीं निशांत कुमार ने आगे कहा, 'हमने पहले 50 लाख रोजगार की घोषणा की थी अब हमने 1 करोड़ रोजगार देने का निश्चय किया है। हमने जातीय जनगणना कराई, पेंशन की राशि बढ़ाई, 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। हमने युवा आयोग का गठन किया। हमने सफाई कर्मचारी आयोग बनाया।'
निशांत कुमार के बयान से चर्चा का बाजार गर्म
निशांत कुमार द्वारा तेजस्वी यादव पर सीधे हमला करते हुए और सरकार की योजनाओं को 'हमने किया' कह कर संबोधित करना स्पष्ट संकेत है कि उन्होंने राजनीति में अपनी एंट्री कर ली है। अब केवल पार्टी की सदस्यता लेने जैसी औपचारिकताएँ ही बाकी रह गई हैं। निशांत सक्रिय रूप से सार्वजनिक मंचों पर अपनी राजनीतिक पहचान बनाने लगे हैं और विरोधियों को चुनौती देने से भी पीछे नहीं हटते।
आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि निशांत अपनी सक्रिय भूमिका और सार्वजनिक उपस्थिति के माध्यम से बिहार की राजनीति में किस तरह अपनी पैठ बनाते हैं और पार्टी के भीतर अपनी स्थिति को मजबूत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications