Bihar News: 2 नवंबर को पटना आने वाली शिक्षक अभ्यर्थियों की गाड़ी का रूट मैप तैयार, जानिए डिटेल्स

Bihar News: शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को सीएम नीतीश कुमार द्वारा नियुक्त पत्र दिया जाएगा। इस बाबत 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित की किया गया है। पटना के गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश भर से काफी तादाद में अभ्यर्थी और उनके परिजनों के आनें की संभावना है। इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रूट मैप तैयार किया गया है।

पटना में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसलिए गाड़ियों की पार्किंग के लिए ख़ास इंतज़ाम किया गया है। इसके साथ रूट मैप भी तैयार कर प्रदेश के सभी शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र के ज़रिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। पत्र में साफ़ कर दिया गया है, कि संबंधित जिले से शिक्षक अभ्यर्थियों को लेकर आने वाली गाड़ियों को किस रूट से पटना में प्रवेश कराना है। वहीं गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित कर दी गई है।

Bihar News: Route map of the vehicles of teacher candidates coming to Patna on November 2 ready

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, और शिवहर की ओर से आने वाली गाड़ियों को गांधी सेतु होते हुए ओल्ड बाइपास के रास्ते चिरैयाटाड पुल से एक्जिभिशन रोड की तरफ़ से गांधी मैदान में गेट नंबर 10 से दाखिल होना है। वहीं बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बांका से आने वाले गाड़ियों को भी पहाड़ी मोड़ से बाईपास के रास्ते गेट नंबर 10 से गांधी मैदान के अंदर दाखिल होकर पार्किंग करनी है। आपको बता दें कि प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आने वाली बसों की तादाद 187 है।

पटना जिले से अभ्यर्थियों को लाने वाली गाड़ियां भी 10 नंबर गेट पर अभ्यर्थियों को उतार कर गांधी मैदान गांधी मैदान में पार्क करेंगी। इसके अलावा गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और शेखपुरा से आने वाली गाड़ियों को ज़ीरों माइल ओल्ड बाईपास से होते हुए 10 नंबर गेट से गांधी मैदान के अंदर दाखिल होना है। इन ज़िलों से आने वाली कुल बसों की तादात 171 है।

गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर और मधेपुरा से आने वाली कुल 259 गाड़ियों को जेपी सेतु के रास्ते से होकर आना होगा। इन गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था जेपी गंगा पथ पर किनारे फ्लैंक में की गई है।

भोजपुर से आने वाली गाड़ियों की भी पार्किंग व्यवस्था जेपी गंगा पथ के किनारे की गई है। वहीं रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल से आने वाली कुल 86 गाड़ियों की भी पार्किंग व्यवस्था जेपी गंगा पथ के किनारे फ्लैंक में मे की गई है। ग़ौरतलब है कि कुल 358 गाड़ियों की पार्किंग गांधी मैदान में होगी, वहीं जेपी गंगा पथ पर कुल 345 गाड़ियों की पार्किंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+