'हिंदू-मुस्लिम के अलावा कोई एजेंडा नहीं', बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी का BJP को खुला चैलेंज
Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। इस बीच, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा, 'A टू Z सभी टीम आ जाएं, चाहें तो ट्रंप और पुतिन को भी बुला ले, कुछ नहीं होने वाला।'
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के पास बिहार में कोई चेहरा नहीं है। बिहार समाजवादियों का प्रदेश है, हमने बड़े-बड़े आंदोलन यहां देखें हैं, हम देश को जोड़ना चाहते हैं। हम महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग है। लेकिन, भाजपा के पास हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के अलावा कोई एजेंडा नहीं है।

बैगेज हैं नीतीश कुमार
आजतक को दिए अपने इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बैगेज हैं, उन्हें कभी हमने ढोया तो कभी बीजेपी ने। उन्हें अब कोई भी सीएम के पद पर देखना नहीं चाहता। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वह नीतीश सरकार से मुक्ति पाना चाहती है।
आरजेडी ने क्यों दिया था नीतीश को समर्थन
नीतीश कुमार को समर्थन देने के पीछे का तेजस्वी यादव ने कारण भी बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ इसलिए आए थे, क्योंकि वो हमारे (आरजेडी के) 10 लाख नौकरियां देने के एजेंडे को पूरा करेंगे। लेकिन, वो हमारे साथ किए गए वादे को पूरा नहीं कर सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।
मेरी उम्र भले ही कच्ची हो, जुबान कच्ची नहीं
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो जनता में रहेगा, जनता उसे ही चुनेगी। मुझे खुद पर भरोसा है..हम जो कहते हैं वो करते हैं। भले ही मेरी उम्र कच्ची हो, लेकिन जुबान कच्ची नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे रहते हुए नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं होगा, अब सीधे चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें: 'ठुमके नहीं लगाओगे तो सस्पेंड हो जाओगे', तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को दी धमकी, नाचने को किया मजबूर












Click it and Unblock the Notifications