'ठुमके नहीं लगाओगे तो सस्पेंड हो जाओगे', तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को दी धमकी, नाचने को किया मजबूर
Bihar News: पूरा देश जहां होली के जश्न में सराबोर है। वहीं, सोशल मीडिया पर बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो अब मीडिया की सुर्खियां बना गया है। यह वीडियो है लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का। तेज प्रताप यादव वर्दी में पुलिसकर्मी से होली पर जबरन डांस करवाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास पर होली समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान तेज प्रताप यादव बिल्कुल 'महाराज स्टाइल' में मंच पर सफेद सोफे पर बैठे हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप के सामने एक सेंटर टेबल रखा हुआ था, जिस पर एक प्लेट में अबीर था।

कुछ लड़के आते जा रहे थे और तेज प्रताप के पैर पर अबीर चढ़ाते जा रहे थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी वर्दी में तेज प्रताप यादव के कहने पर नाचता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से कहा, 'ऐ सिपाही..ऐ दीपक...सुनिए...एक गाना बजाएंगे उस पर तुमको ठुमका लगाना है। आज नहीं ठुमका लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे...बुरा मत मानो होली है।'
इसके बाद तेज प्रताप ने होली गाना शुरू किया, बाबा हरिहर नाथ...। फिर, दीपक नाम का ये सिपाही बायां हाथ अपने कमर पर और दायां हाथ ऊपर करके ठुमका लगाना शुरू कर दिया। सिपाही द्वारा ठुमके लगाना का वीडियो वायरल होने के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है।
दरअसल, बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में तेज प्रताप यादव के इस वीडियो ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। तेज प्रताप के इस वीडियो पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'जंगलराज खत्म हो गया है, लेकिन लालू के युवराज एक पुलिसकर्मी को धमकी दे रहे हैं।'
राजवी रंजन ने कहा कि अगर वह (पुलिसकर्मी) उनके निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। बिहार अब बदल गया है, चाहे तेजस्वी यादव हों..या तेज प्रताप यादव..उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस बदलते बिहार के माहौल में ऐसी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है।
बीजेपी ने यूं घेरा
तेज प्रताप के वायरल वीडियो पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप ने अपने अंगरक्षक को नाचने के लिए कहा। अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसे निलंबित कर देंगे। हालांकि, उनके पास निलंबित करने की शक्ति और अधिकार नहीं है। ये नीतीश कुमार की सरकार है, जंगलारता नहीं।
ये भी पढ़ें: 'उनको उनकी भाषा में समझाया जाए..', मुंगेर में ASI के मर्डर पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications