Bihar News: क्या टूट जाएगी RJD? तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
Ritu Jaiswal new party: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की करारी हार के बीच, पार्टी से निष्कासित नेता रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर संकेत दिया है कि वह जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकती हैं। यह घोषणा RJD से निष्कासन और हाल के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 65 हजार से अधिक वोट हासिल करने के बाद आई है।
रितु जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्रस्तावित पार्टी महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित होगी, और इसमें परिवारवाद व टिकटों की खरीद-फरोख्त जैसी बुराइयों के लिए कोई जगह नहीं होगी, जो RJD की मौजूदा राजनीति पर सीधा सवाल खड़ा करता है।

Ritu Jaiswal Bihar politics: रितु जायसवाल ने क्या कहा?
रितु जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से, संवाद करूंगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी। एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जहां युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां टिकटों की खरीद-फरोख्त न होती हो, और जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह न हो। आपके सुझाव और आपकी आलोचना, दोनों का ही स्वागत रहेगा।'
ये भी पढे़ं: Bihar News: बिहार में बड़ा घोटाला! 7 विधायक-सांसद सैलरी के साथ ले रहे 'पेंशन', लिस्ट में मोदी-नीतीश के मंत्री
पार्टी से निष्कासन के बावजूद मिला RJD उम्मीदवार से अधिक वोट
रितु जायसवाल का RJD से निष्कासन हाल के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद हुआ। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए यह कदम उठाया। इससे पहले, वह लगातार RJD के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, RJD से निष्कासन के बाद रितु जायसवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और परिहार सीट पर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। भले ही बीजेपी की गायत्री देवी ने जीत हासिल की, लेकिन रितु जायसवाल ने 65 हजार से अधिक वोट पाकर पार्टी उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढे़ं: Yashasvi Jaiswal ने गर्लफ्रेंड को लेकर बताया ऐसा सच जो कोई नहीं जानता? वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
मुखिया से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
रितु जायसवाल का राजनीतिक सफर ग्रामीण स्तर से शुरू हुआ, जहां उन्होंने IAS अधिकारी की पत्नी होने के बावजूद सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया के रूप में पहचान बनाई। अपने प्रभावशाली काम के दम पर उन्होंने न केवल राष्ट्रीय पुरस्कार जीते, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा बटोरी। पहले वह JDU और फिर RJD से जुड़ीं और उन्हें तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता था। एक जमीनी नेता के रूप में उनकी छवि और निर्दलीय चुनाव में मिले भारी समर्थन ने उन्हें बिहार में एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढे़ं: Bihar politics: बिहार चुनाव में करारी हार पर पहली बार खुल कर बोले तेजस्वी, बताया क्यों 25 सीट ही जीत सके?
Tejashwi Yadav setback: तेजस्वी यादव को दोहरा झटका
रितु जायसवाल द्वारा नई राजनीतिक पार्टी बनाने का निर्णय तेजस्वी यादव और RJD के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा था कि, रितु जायसवाल अंततः RJD में वापस लौट सकती हैं, लेकिन अब पार्टी बनाने की घोषणा ने इन उम्मीदों पर विराम लगा दिया है। इससे RJD को न केवल एक सक्रिय और लोकप्रिय नेता का नुकसान होगा, बल्कि यह भी आशंका है कि अगर रितु जायसवाल अपनी पार्टी बनाती हैं, तो RJD के असंतुष्ट या किनारे किए गए कई नेता भी उनके साथ नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह RJD के लिए आंतरिक फूट और संगठनात्मक क्षति का कारण बन सकता है, जिससे तेजस्वी यादव की स्थिति और कमजोर होगी।












Click it and Unblock the Notifications