Bihar News: इस राज्य में बिहार के 6 लोगों की मौत, सोलर प्लांट में टेस्टिंग के दौरान हुआ धमाका
Nagpur Solar Plant Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्दनाक हादसे ने बिहार के छह परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बुटीबोरी MIDC क्षेत्र स्थित 'अवाडा' सोलर पैनल फैक्ट्री में 19 दिसंबर की सुबह पानी की टंकी फटने से भीषण तबाही हुई, जिसमें बिहार के 6 प्रवासी मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया है। राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है और प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों की मदद के लिए अलर्ट कर दिया है।

Bihar Migrant Workers Death Nagpur: मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख का मुआवजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागपुर हादसे में जान गंवाने वाले बिहार के प्रत्येक मजदूर के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश कुमार इस घटना से व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों को शक्ति और धैर्य प्राप्त हो।
Butibori MIDC Accident: घायलों का उपचार और पार्थिव शरीर की वापसी
हादसे में घायल हुए मजदूरों की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने विशेष चिंता जताई है। उन्होंने दिल्ली में तैनात बिहार के स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे नागपुर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करें और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करें। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी मृत मजदूरों के पार्थिव शरीरों को पूरी ससम्मान व्यवस्था के साथ उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाया जाए, ताकि उनके परिजन अंतिम संस्कार कर सकें।
ये भी पढे़ं: Nitish Kumar Hijab: सरकारी फ्लैट और 36 लाख सैलरी! हिजाब कांड के बाद डॉ. नुसरत को बड़ा ऑफर
अवाडा फैक्ट्री में अचानक ढह गई पानी की टंकी
यह भीषण हादसा नागपुर-चंद्रपुर हाईवे पर स्थित बुटीबोरी की अवाडा (Avaada) कंपनी के परिसर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे जब मजदूर निर्माणाधीन क्षेत्र में काम कर रहे थे, तभी अचानक पानी की विशाल टंकी का स्ट्रक्चर कमजोर होने के कारण फट गया। भारी मात्रा में पानी और मलबे के दबाव ने मजदूरों को बचने का मौका तक नहीं दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को मलबे से बाहर निकाला।
ये भी पढे़ं: Bihar News: 'सुधर जाइए वरना फील्ड में रहने लायक नहीं छोड़ेंगे’, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ऐसा क्यों कहा?
हादसे की जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल
फैक्ट्री परिसर में विस्तार कार्य के दौरान हुए इस हादसे ने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा विभाग (MIDC) ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ था या सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई थी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या ठेकेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब कांड पर मशहूर सिंगर ने नीतीश कुमार का किया समर्थन, कहा- CM का हृदय से अभिनंदन
-
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Bihar में मुख्यमंत्री राज की कहानी: 17 चुनाव, 23 CM बदले, 'श्रीकृष्ण’ का 15 साल राज, Nitish की 10 बार ताजपोशी! -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications