Bihar News Today: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा आज, एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम
Bihar Hindi News Today (13 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
71वीं प्रारंभिक परीक्षा: आज होगी आयोजित
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की प्रारंभिक परीक्षा आज, 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अपना एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कितनी पाली में होगी परीक्षा
परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश सुबह 09:30 बजे शुरू होगा और गेट 11:00 बजे बंद हो जाएगा। 11 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक (0.33) की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री शीशाबारी के एसएसबी ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
यातायात परामर्श के अनुसार, 13 सितंबर की आधी रात से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 14 सितंबर की आधी रात से रैली समाप्त होने तक यात्री बसों को भी शहर में प्रवेश करने से रोका जाएगा। केवल आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर में 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों को पूरे जिले में तैनात किया गया है, और भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।
मीनापुर में आज होगा विधानसभा सम्मेलन
जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के मीनापुर हाई स्कूल में आज, 13 सितंबर को विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह सम्मेलन पहले 8 सितंबर को होने वाला था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश समिति द्वारा अब इसकी नई तिथि 13 सितंबर तय की गई है। इस कार्यक्रम में रॉबिन सिंह, मनोज किसान, पंकज किशोर पप्पू और अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।
प्रशांत किशोर की जनसुराज 'बिहार बदलाव सभा' आज
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज 13 सितंबर को अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के चरपोखरी प्रखंड कार्यालय मैदान में 'बिहार बदलाव सभा' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जनसुराज की ओर से पीरों अनुमंडल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications