Bihar News: ‘बिश्नोई गैंग’ का बिहार कनेक्शन, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे 2 सदस्य
Bihar News, Lawrence Bishnoi Gang: बिहार में दूसरे प्रदेश के अपराधी भी सक्रिय हैं, वहीं बिहार पुलिस की मुस्तैदी अपराधियों पर नकेल भी कसा जा रहा है। इसी क्रम बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जनाकारी के मुताबिक बिहार पुलिस ने पूर्वी चंपारण से लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बरार गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना इलाक से गिरफ्तार अपराधियों को पास से पुलिस को पिस्टल, कारतूस, भारतीय मुद्रा और नेपाल की करेंसी भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पश्चिमी चंपारण के मैनाटांड़ के रहने वाले शशांक पांडेय और पूर्वी चंपारण के हरपुर थाना इलाके के रहने वाले त्रिभुवन साह के तौर पर हुई है।

गिरफ्तार अपराधियों के मामले में कांतेश कुमार (पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण) ने बताया कि 22 अक्टबूर को यह सूचना मिली थी कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और विक्रम बरार गैंग के एक्टिव मेंबर को रक्सौल थाना क्षेत्र में हथियार के साथ देखा गया है। वह लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
पुलिस ने सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित की और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। इस बाबत रक्सौल क्षेत्र में टीम ने नाकाबंदी किया, जिसके बाद दोनों अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ काबू किया गया। दोनों के खिलाफ़ रक्सौल थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस 21000 नेपाली मुद्रा और भारतीय करेंसी भी बरामद की गई है। ग़ौरतलब है कि यह दोनों अपराधी राजस्थान और हरियाणा में कई मामलों वांटेड हैं। वहां की पुलिस को भी इन दोनों की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications