Aurangabad: बीए की छात्रा को अगवा कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही वो
Aurangabad: बीए की छात्रा को अगवा कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही वो
औरंगाबाद, 17 अक्टूबर: बिहार के औरंगाबाद जिले में 20 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मानें तो वह शनिवार (16 अक्टूबर) की शाम को अपनी एक सहेली से मिलने उसके घर जा रही थी। तभी कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि तीन युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, झाड़ी से रोने और कराहने की आवाज आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मुफस्सिल थाने की पेट्रोलिंग जीप मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे गांव के ही राहुल कुमार ने जबरदस्ती पकड़कर कार में बैठाया। इसके बाद किसी अनजान जगह पर ले गया और मेरे चेहरे पर स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया।
होश आने पर देखा कि मेरे सामने राहुल, उसका दोस्त अविनाश कुमार राम और पंकज राम थे। मैं तीनों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने एक न सुनी। तीनों ने बारी-बारी से रेप किया और मारपीट भी की। इस दौरान लड़की चीखती चिल्लाती रही मगर दरिंदो को उस पर जरा भी दया नहीं आई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।
200 मीटर दूर है सहेली का घर
पीड़िता के भाई की मानें तो उसकी सहेली का घर महज 200 मीटर दूर है। जब वो देर रात तक वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन फोन नहीं मिला जिससे परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। लड़की ने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की के पिता किसान हैं। वे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचीं और मेडिकल कराकर लड़की का बयान दर्ज किया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications