Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Airport: बिहार की चमकी किस्मत! 100KM में 5 एयरपोर्ट, पटना-गया समेत इन शहरवासियों की बल्ले-बल्ले

Bihar Airport News 2026: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग 57 सालों के लंबे इंतजार के बाद, मुजफ्फरपुर का पताही हवाई अड्डा एक बार फिर आसमान छूने को तैयार है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने इसके विकास के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि बिहार अब एक ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां महज 100 किलोमीटर के एरियल डिस्टेंस (हवाई दूरी) के दायरे में 5 एयरपोर्ट होंगे। 2027 तक मुजफ्फरपुर से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी और व्यापार को एक नई पहचान मिलेगी।

Bihar Airport News 2026

100 किमी के दायरे में 5 एयरपोर्ट का जाल

बिहार विमानन क्षेत्र में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। पटना, गया और दरभंगा के बाद अब बिहटा और मुजफ्फरपुर के जुड़ने से महज 100 किलोमीटर की हवाई दूरी के भीतर 5 एयरपोर्ट्स का सघन जाल बिछ जाएगा। यह कनेक्टिविटी बिहार को देश के सबसे सुलभ राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर देगी। इसके साथ ही, 200 किमी की दूरी पर पूर्णिया एयरपोर्ट के सक्रिय होने से अब पूरे प्रदेश में कहीं से भी एयरपोर्ट पहुंचना महज कुछ घंटों का सफर रह गया है।

Patna Airport: बिहार का मुख्य प्रवेश द्वार

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार की हवाई कनेक्टिविटी की रीढ़ है। देश के लगभग हर बड़े महानगर से सीधी उड़ान भरने वाला यह एयरपोर्ट अपनी सीमित जगह के बावजूद सालाना लाखों यात्रियों की सेवा करता है। वर्तमान में यहां नए अत्याधुनिक टर्मिनल का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे इसकी क्षमता और बढ़ जाएगी। रणनीतिक रूप से देखें तो इसके 100 किमी के दायरे में गया, गया में एयरपोर्ट संचालित है वहीं बिहटा और मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट्स को ऑपरेशनल बनाने के लिए काम जारी है।

ये भी पढे़ं: Bihar Assembly: रामविलास पासवान के अपमान पर बवाल, चिराग की पार्टी का सदन के बाहर प्रदर्शन

Darbhanga Airport: मिथिलां की 'उड़ान' सफलता

दरभंगा एयरपोर्ट ने चालू होते ही नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में सफलता की नई इबारत लिखी है। यह उत्तर बिहार का सबसे प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए भारी डिमांड रहती है। इसने न केवल मिथिला के लोगों का प्रवास आसान किया है, बल्कि व्यापार और मखाना उद्योग को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। रोचक बात यह है कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट यहां से महज 50 किलोमीटर से भी कम की हवाई दूरी पर स्थित है।

Gaya International Airport: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का 'गेटवे'

गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिहाज से वैश्विक पहचान रखता है। बौद्ध सर्किट का हिस्सा होने के कारण यहां थाईलैंड, भूटान और म्यांमार जैसे देशों से सीधी उड़ानें आती हैं। यह दक्षिण बिहार के यात्रियों के लिए दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों तक पहुंचने का सबसे सुलभ रास्ता है। गया एयरपोर्ट के 100 किलोमीटर के हवाई रेंज में पटना एयरपोर्ट आता है, जिससे यात्रियों को यात्रा के कई विकल्प मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Bengaluru Holi Special Trains: बेंगलुरु से होली में घर जाने का अरमान होगा पूरा, बिहार-यूपी के लिए चलेंगी ट्रेन

Muzaffarpur Patahi Airport Update: उत्तर बिहार का व्यापारिक हब

मुजफ्फरपुर का पताही हवाई अड्डा 2027 तक 19-सीटर विमानों के संचालन के लिए तैयार हो जाएगा। 1300 मीटर लंबे रनवे और दो विमानों की पार्किंग के साथ यह एयरपोर्ट उत्तर बिहार के व्यापारियों, विशेषकर लीची निर्यातकों के लिए वरदान साबित होगा। 57 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शुरू होने वाली यह सेवा नेपाल सीमा और उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती देगी। मुजफ्फरपुर के 100 किमी के दायरे में पटना और दरभंगा दोनों एयरपोर्ट्स की मौजूदगी इसे एक रणनीतिक केंद्र बनाती है।

Bihta Airport: पटना का आधुनिक 'विकल्प'

पटना के मुख्य एयरपोर्ट पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए बिहटा में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास के बाद यहां बड़े आकार के विमानों के उतरने की विशेष सुविधा विकसित की जा रही है। बिहटा भविष्य में 'ग्रेटर पटना' के विस्तार का केंद्र बनेगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक आधुनिक और विशाल विकल्प के रूप में उभरेगा, जो पूरे मध्य बिहार को लाभान्वित करेगा।

ये भी पढ़ें: Khan Sir Vrindavan Story: रातों-रात पटना छोड़ा, Fastag हटाया-मोबाइल फेंका! खान सर को अचानक क्यों होना पड़ा फरार

Purnia Airport: सीमांचल की नई लाइफलाइन

साल 2025 से पूर्णिया एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसने सीमांचल की एक दशक पुरानी मांग को पूरा किया है। यह एयरपोर्ट न केवल पूर्णिया बल्कि कटिहार, अररिया और किशनगंज के लाखों लोगों के लिए वरदान है। इसके शुरू होने से अब लोगों को बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जाने की मजबूरी नहीं रही, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों में भारी उछाल आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+