Bengaluru Holi Special Trains: बेंगलुरु से होली में घर जाने का अरमान होगा पूरा, बिहार-यूपी के लिए चलेंगी ट्रेन
Bengaluru Holi Special Trains 2026: होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में बड़ी संख्या में होलि स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। बेंगलुरु में बड़ी संख्या में उत्तर भारत के प्रवासी रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी मार्च महीने में यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इन विशेष ट्रेनों का लाभ बेंगलुरु समेत देश के प्रमुख शहरों को मिलेगा।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, त्योहार के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु (KSR Bengaluru और SMVT Bengaluru) से उत्तर भारत की दिशा में कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें पटना, दरभंगा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली रूट शामिल हो सकते हैं।

Bengaluru Holi Special Trains 2026: साप्ताहिक-दैनिक आधार पर चलेंगी
- दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) के अंतर्गत बेंगलुरु से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से शेड्यूल किया जा रहा है।
- कुछ ट्रेनें साप्ताहिक होंगी, जबकि कुछ को त्योहार से पहले और बाद के पीक दिनों में चलाया जाएगा। रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे।
Bengaluru Holi Special Trains: यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
- रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी टिकटें समय से पहले बुक करें। त्योहार के दौरान वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ती है। टिकट बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती बढ़ाई जाएगी ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रहे।
- आईआरसीटीसी और रेलवे के वेबसाइट चेक करने के साथ ही अपने इलाके के अपडेट्स और रेलवे की सूचना पर नजर बनाए रखें।
Bengaluru से क्यों जरूरी हैं स्पेशल ट्रेनें?
होली उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है और बड़ी संख्या में लोग काम या पढ़ाई के सिलसिले में बेंगलुरु जैसे शहरों में रहते हैं। त्योहार के समय ये लोग अपने गृह राज्य लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में दबाव बढ़ जाता है। स्पेशल ट्रेनों से न सिर्फ भीड़ कम होगी बल्कि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग के आधार पर आगे भी अतिरिक्त ट्रिप्स की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में बेंगलुरु से यात्रा करने वाले लोगों को नियमित रूप से रेलवे अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications