नवादाः जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को लगाया रंग तो कर दी नृशंस हत्या

नवादा। वैसे तो होली रंगों का त्योहार है लेकिन एक युवक को भाभी को रंग लगाना बेहद भारी पड़ गया। आमतौर पर देवर-भाभी एक दूसरे को होली के खास मौके पर रंग लगाते हैं। लेकिन युवक को भाभी के मुंह पर रंग लगाने के बदले जान गंवानी पड़ी। यह घटना बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोंचगांव के नेया नगर मुशहरी की है।

bihar nawada man did murder of his elder brother

नेया नगर मुशहरी में छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को रंग लगा दिया था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया । मृतक के परिजनों ने बताया कि होली के दिन विपिन मांझी ने छोटे भाई कर्कु मांझी की पत्नी को रंग लगा दिया था। छोटे भाई को यह बात नागवार लगी और उसने बड़े भाई से विवाद शुरू कर दिया।

बात बढ़ने पर विपिन मांझी माफी मांगने के लिए छोटे भाई के घर गया। माफी मांगने के बाद जब विपिन अपने घर लौट रहा था तो उसी वक्त कुर्कु मांझी ने उसके गर्दन पर फरसा से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+