दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची नंदन-कानन एक्सप्रेस, हुई थी बड़ी चूक

Recommended Video

    Bihar में Nandan Kanan Express दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार के गया जिले में एक बार फिर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दरअसल, गया मुगलसराय रेल खंड स्थित कष्ठा स्टेशन के पास नंदन कानन एक्सप्रेस लगी हुई थी तभी लाल सिग्नल मिलने के बावजूद ड्राइवर ने ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। इसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लेकर स्टेशन के अंतिम छोर पर ट्रेन को रोका। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।

    bihar nandan kanan express narrow escape accident patna

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के गया जिले का है जहां कष्ठा स्टेशन के पास लाल सिग्नल मिलने के बाद बावजूद ड्राइवर ने ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। इसके बाद यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा करना शुरु कर दिया। यात्रियों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी ने किसी तरह मामले को शांत कराया। तब तक ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया। हंगामा कर रहे यात्रियों का कहना था कि लाल सिग्नल मिलने के बाद भी ड्राइवर ने ट्रेन को आगे क्यों बढ़ा दी। अगर कोई दुर्घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। इसलिए इस ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी ने लोगों को शांत किया तथा आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन चला रहे ड्राइवर की शिकायत गोमो मुख्यालय में की गई है। जांच के बाद उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+