मुंगेरः घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो पोतियों के साथ सो रही थी दादी

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है, जहां आग में तीन लोगों की जलने से मौत हो गई। घटना बीते रविवार की देर रात की है। यह घटना जिले के दीदारगंज पंचायत के कहुआ मुसहरी गांव की घटना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर में अचानक आग लगने से दो बच्चियां सहिए एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। साथ ही घर में रखा अनाज और पशु भी जल गए।

bihar munger fire accident three people died

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची के मां-बाप दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। जबकि दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ गांव में रहती थीं। एक साथ तीन लोगों की मौत की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कौवा मुसहरी टोला के रहने वाले बानो मांझी की 70 वर्ष पत्नी गुड़िया देवी, अपनी दोनों पोतियों, 12 वर्षीय झबरी कुमारी और 9 वर्षीय सती कुमारी के साथ खाना खा कर घर मे एक साथ ही सो गयी थीं। गुड़िया देवी के पति बानो मांझी घर के बाहर जाकर सो गए। अचानक घर मे बिजली के शार्ट सर्किट होने के चलते घर मे आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। कोई कुछ भी समझ पाता,इससे पहले ही घर में सोई हुई दादी सहित दोनों पोती भी,इस भीषण आग में जलकर खाक हो गयीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+