Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: जीविका दीदियों का इंतजार खत्म! दो मिनट में ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Next Installment: बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना लाखों महिलाओं के लिए सहारा बन चुकी है। इस योजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जो महिलाएं योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं, उनके लिए यह खबर बेहद अहम है। सरकार ने 31 मार्च तक 10-10 हजार खाते में भेजने की डेडलाइन जारी कर दी है।

ऐसे में लाखों महिलाओं का सवाल है कि आखिर उन्हें कैसे पता चलेगा कि पैसा उनके खाते में आया है या नहीं। हम आपको मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के पैसों का स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं....
Mahila Rojgar Yojana Payment: DBT के जरिए सीधे खाते में आता है पैसा
मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत दी जाने वाली राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी पूरी तरह खत्म हो जाती है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 75 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
Jeevika Didi Next Installment Status: अगली किस्त का ऐसे करें चेक स्टेटस
जो महिलाएं अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं या जानना चाहती हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, वे बेहद आसानी से ऑनलाइन भुगतान स्थिति जांच सकती हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर "भुगतान स्थिति" या "लाभार्थी स्थिति" से जुड़ा विकल्प खोजें।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही स्टेटस चेक करने का पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
- यदि मांगा जाए तो आधार नंबर या बैंक से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी विवरण भरने के बाद "सबमिट करें" या "स्थिति जांचें" बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी भुगतान स्थिति दिखाई देगी।
- आप भुगतान की तिथि और राशि की पूरी जानकारी भी देख सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए भुगतान सूची (Payment List) पेज भी देखा जा सकता है।
महिलाओं को कैसे मिल रहा है फायदा?
इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं छोटे स्तर पर दुकान खोलने, सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, या अन्य स्वरोज़गार गतिविधियां शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा, यह राशि नए कौशल सीखने और रोजगार के नए अवसर तलाशने में भी मददगार साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा रही हैं, जिससे राज्य में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिली है।
खाते में कब आएगा अगला पैसा?
इस योजना की अगली किस्त के लिए नीतीश सरकार ने 31 मार्च तक का डेडलाइन दिया है इन तारीखों के बीच में कभी भी आपके बैंक खाते में पैसा आ सकता है। हालांकि, अभी तक कोई एक ऑफिसियल डेट सामने नहीं आई है ऐसे में आपको बार-बार आधिकारिक वेबसाइट से पेमेंट का स्टेटस चेक करते रहना होगा।
जो महिलाएं अभी तक भुगतान का इंतजार कर रही हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन चेक करती रहें और बैंक खाते को आधार से लिंक रखें, ताकि राशि मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications