मोतिहारीः हैंडपंप और बच्चों के खाने के लिए रखे चावल में मिला दिया जहर, शिक्षिका के मुंह से निकलने लगा झाग

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखंड के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शरारती तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है, जिससे कई बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि प्रधानाध्यापक और शिक्षिका की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने स्कूल के चापाकल और खाना बनाने के लिए रखे गए चावल में जहर मिला दिया।

bihar motihari some unknown persons melt poison in handpump

हालांकि संयोग रहा कि प्रधानाध्यापक और शिक्षक की सूझबूझ के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। स्कूल में शिक्षकों और बच्चों के पहुंचने के बाद शिक्षकों की नजर परिसर में बिखरे नीले पदार्थ पर गई। इसके बाद एक शिक्षिका ने चापाकल से पानी मुंह में डाला तो झाग निकलने लगा। स्कूल परिसर में फैल रहे जहर की सूचना प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कोटवा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद कोटवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि रात के वक्त किसी बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने चापाकल और स्कूल में बनने वाले मध्याह्न भोजन के चावल में जहर मिलाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और इस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+