लंदन की लीजा से फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, ठग लिए 1.20 करोड़

लंदन की लीजा से फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, ठग लिए 1.20 करोड़

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में रहने वाले एक बिजनेसमैन को फेसबुक पर खुद को लंदन की बताने वाली महिला से दोस्ती करना और फिर उसके बताए नए-नए बिजनेस आइडिया पर अमल करना भारी पड़ गया। महिला ने बिजनेसमैन से 1.20 करोड़ रुपए ठग लिए तो उसे अपने साथ हुआ फ्रॉड समझ आया। अब व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर, कार्रवाई की मांग की है।

bihar man cheated on facebook by foreign woman

भागलपुर के व्यापारी विनय कुमार ने बताया है कि बीते साल दिसंबर में फेसबुक पर लीजा ओवेन नाम की महिला से उनकी दोस्ती हुई। उसने खुद को लंदन के हरफोर्ड थर्टी स्ट्रीट हेल्थ कंपनी की कर्मचारी बताया। कुछ दिन बाद उसने बताया कि कंपनी को एक्वा श्लोटाइज हर्बल की आवश्यकता होती है। जो भारत में सौ ग्राम 2 लाख 58 हजार 400 रूपए का है जबकि लंदन में भारतीय रुपयों में 4 लाख 42 हजार रूपए का है। ऐसे में अगर वो ये काम करना चाहें तो मुंबई के कुछ लोगों से मिल लें, उसने उनके मोबाइल नंबर भी दिए।

व्यापारी विनय कुमार ने बताया कि मोटे मुनाफे के लालच में जनवरी से एक करोड़ 20 लाख करीब रूपए अपने खातों से उनके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करा दिए। विनय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने लीजा का फेसबुक अकाउंट बंद पाया तो फ्रॉड का अहसास हुआ। जिन लोगों के नंबर दिए थे, वहां भी फोन नहीं लग रहा। व्यापारी ने थाना कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस भी मामले के विदेश से जुड़ा होने के चलते कुछ कह नहीं पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+