बिहार की 10 लाख महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में? जानिए पूरी डिटेल
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य जारी है। अब तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10-10 हजार की राशि भेजी जा चुकी है। इसी कड़ी में, 28 नवंबर (शुक्रवार) को ग्रामीण इलाकों की साढ़े 9 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार, कुल 10 लाख जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के खातों में सीधे DBT (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से ₹10-10 हजार ट्रांसफर किए जाएंगे।
यह उन महिलाओं के लिए बड़ी खबर है, जो अभी तक राशि मिलने का इंतजार कर रही थीं। बाकी बची लाभार्थी महिलाओं को भी जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा।

28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं को राशि
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, 28 नवंबर, शुक्रवार को बिहार सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस दिन जीविका समूह से जुड़ी कुल 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10-10 हजार की राशि भेजी जाएगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 9.5 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से उनके खातों में जमा की जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। यह उन महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है जो लंबे समय से इस राशि का इंतजार कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में मनचलों की खैर नहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिया बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा आदेश
Bihar Jeevika groups: जीविका से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता
इस योजना के तहत अभी तक मुख्य रूप से जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को ही लाभ मिल पाया है। जिन 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को पहले ही राशि मिली है, वे भी जीविका समूह की सदस्य थीं। 28 नवंबर को भी जो 10 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी, वे भी जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। यह दर्शाता है कि नीतीश सरकार जीविका समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
ये भी पढे़ं: Bihar News: दीपक प्रकाश के मंत्री बनेते ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बवाल, एक दर्जन नेताओं का इस्तीफा
ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं की जांच जारी
जिन महिलाओं ने जीविका समूह से अलग इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उनकी संख्या लगभग 13 लाख है। इन आवेदनों की जांच प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने जानकारी दी है कि जांच पूरी होने के बाद इन महिलाओं के खातों में भी ₹10-10 हजार की राशि भेजी जाएगी। उम्मीद है कि अगले एक महीने के अंदर, यानी दिसंबर तक, सभी पात्र ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं को भी इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
अभी भी इंतजार कर रही हैं कई महिलाएं
हालांकि, बड़ी संख्या में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है, लेकिन कई ऐसी महिलाएं भी हैं जो अभी तक पैसे का इंतजार कर रही हैं। खासकर वे महिलाएं जो जीविका समूह से नहीं जुड़ी हैं और जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन किया था, वे राशि प्राप्त होने की तारीख को लेकर चिंतित हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि जीविका से जुड़ी महिलाओं के बाद, बाकी बची सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भी जल्द ही योजना की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
ये भी पढे़ं: Bihar: राबड़ी के बाद अब तेज प्रताप को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, अब किसे मिला शाही आवास?












Click it and Unblock the Notifications