बिहारः अपने कमरे में प्रेमी के साथ कुछ ऐसी हालत में थी बहू तभी आ धमके सास-ससुर

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीते बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद विवाहिता के सास, ससुर , देवर और कई ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से खूंटे में बांधकर उसको और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक

घटना की सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष रूपक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रेमी निरंजन मालाकार को खूंटे से रस्सी खोल कर मुक्त कराया। पीड़ित महिला को भी अधमरा हालत में अपने कब्जे में लेकर फलका थाना ले आए और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेमी निरंजन मालाकार अपनी शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल आया था।

ग्रामीणों ने लगाया अवैध संबंध का आरोप

ग्रामीणों ने लगाया अवैध संबंध का आरोप

इसी दौरान ग्रामीणों ने महिला के घर में दोनों को पकड़ लिया और दोनों को खूंटे से बांधकर जमकर पीटा। लोगों ने बताया कि आरोपित कई साल से महिला के घर पर आता-जाता था। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला का युवक के साथ अवैध संबंध है। महिला का पति पंजाब में मजदूरी का काम करता है। इससे आरोपित बेरोकटोक आते-जाते रहता है।

पीड़ित महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

पीड़ित महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

पीड़ित महिला ने ससुर और देवर सहित दस लोगों के खिलाफ घर में घुस कर तोड़-फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगा कर मामला दर्ज करने के लिए फलका थानाध्यक्ष से गुहार लगायी है। पीड़ित महिला ने बताया कि निरंजन मालाकार मेरे पति का दोस्त है। वह किसी बात को लेकर दिन में लगभग आठ बजे मेरे घर आया था।

पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

इसी बीच मेरे सास ससुर व सैकड़ों ग्रामीणों ने हमको पकड़ कर बांध दिया और बुरी तरह मारपीट करने लगे। इस दौरान जब मेरी बेटी मुझे छुड़ाने आयी तो उसको भी लोगों ने मारापीटा। फलका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर दस लोगों मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति का इंतजार है। अगर आरोपित के विरुद्ध आवेदन देता है, तो आरोपित को जेल भेजा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+