बिहार: मेडिकल कॉलेज ने कर्मचारियों से पूछा- वर्जिन हो, कितनी हैं पत्नियां?
बिहार के पटना स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस इंस्टिट्यूट में कर्मचारियों से वैवाहिक स्थिति घोषित करने को लेकर भरवाए जा रहे फॉर्म में ऐसे सवाल पूछे गए हैं जिनको लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं
पटना (बिहार)। बिहार के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ने कर्मचारियों की मेरिटल स्टेटस घोषित करने को लेकर एक फॉर्म निकाला है। इसमें कई अजीब सवाल पूछे गए हैं। मामला पटना स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस इंस्टिट्यूट का है। इसमें कर्मचारियों से फॉर्म में वर्जिनिटी और पत्नियों की संख्या के बारे में सवाल किया गया है।

पटना के आईजीआईएमएस का मामला
पटना के इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस इंस्टिट्यूट में कर्मचारियों के मेरिटल स्टेटस को लेकर एक फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस फॉर्म में कर्मचारियों से जो सवाल पूछे गए हैं उसमें उनकी वर्जिनिटी के बारे में सवाल किया गया है। साथ ही फॉर्म में उनकी पत्नियों की संख्या कितनी है ये भी पूछा गया है। ये सभी विकल्प फॉर्म में हैं।
एएनआई ने इस फॉर्म की तस्वीर शेयर की है। वैवाहिक स्थिति घोषित करने वाले आईजीआईएमएस के इस फॉर्म में कर्मचारियों की वैवाहिक स्थिति को लेकर और भी कई सवाल किए गए हैं। साथ ही वजहें भी बताने के लिए कहा गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक पटना आईजीआईएमएस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications