Bihar Floor Test: नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वासमत, पक्ष में मिले 129 वोट

JDU NDA govt floor test: बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू-एनडीए सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है।

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन चाहिए था और नीतीश कुमार के पक्ष में 129 वोट मिले।

bihar floor test

इससे पहले बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उन्हें पद से हटा दिया गया। प्रस्ताव के विरोध में 112 और पक्ष में 125 वोट मिले। पढ़िए, बिहार की इस बड़ी खबर से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Feb 12, 2024, 3:44 PM IST

जेडीयू के साथ गए आरजेडी के तीन विधायक

आरजेडी के तीन विधायकों ने दिया नीतीश सरकार के पक्ष में वोट, विपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट
Feb 12, 2024, 3:39 PM IST

फ्लोर टेस्ट में नीतीश पास

सीएम नीतीश कुमार ने हासिल किया बिहार विधानसभा में विश्वासमत, सरकार के पक्ष में 129 विधायकों ने दिया समर्थन
Feb 12, 2024, 3:32 PM IST

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग जारी

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग जारी, कुछ ही देर में आएगा परिणाम
Feb 12, 2024, 3:30 PM IST

'हम किसी का नुकसान नहीं करेंगे'

हम किसी का नुकसान नहीं करेंगे, सभी के विकास के लिए काम करेंगे, फ्लोर टेस्ट पर चर्चा में बोले सीएम नीतीश कुमार
Feb 12, 2024, 3:25 PM IST

नीतीश ने बताई महागठबंधन से हटने की वजह

बिहार सरकार में शामिल आरजेडी के मंत्रियों का कामकाज ठीक नहीं था, इसलिए हमें अलग होने का फैसला लेना पड़ा- नीतीश कुमार
Feb 12, 2024, 3:20 PM IST

सदन में बोल रहे हैं नीतीश कुमार

फ्लोर टेस्ट पर चर्चा जारी, सीएम नीतीश ने कहा- मैं सरकार में आया तो बिहार में हिंदू मुसलमान का झगड़ा बंद हुआ, कानून का राज कायम हुआ
Feb 12, 2024, 3:16 PM IST

बीजेपी-जेडीयू पर शकील अहमद का हमला

कांग्रेस विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने कहा, 'जीतने के बावजूद बीजेपी-जेडीयू सिर शर्म से झुक गया है, उनके पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं है'
Feb 12, 2024, 2:55 PM IST

फ्लोर टेस्ट पर चर्चा जारी

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर चर्चा जारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा- 'हमने बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का संकल्प लिया है
Feb 12, 2024, 2:32 PM IST

विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर हमला

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, कहा- परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग लोकतंत्र की दुहाई ना दें
Feb 12, 2024, 2:12 PM IST

हम आपके साथ नाचने-गाने के लिए नहीं थे- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे। जब आप इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर आए, तो आपने कहा 'मन नहीं लग रहा था, हम' लोग नाचने गाने के लिए थोड़े हैं, हम आपका समर्थन करने के लिए आपके साथ थे।'
Feb 12, 2024, 2:03 PM IST

9 बार शपथ लेने वाले नीतीश कुमार को बधाई- तेजस्वी यादव

मैं बिहार की इस नई सरकार के खिलाफ खड़ा हूं और मैं 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचने के लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं- तेजस्वी यादव
Feb 12, 2024, 1:56 PM IST

विधानसभा में तेजस्वी का भाषण

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम आपको अपने परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं, हम समाजवादी परिवार से हैं। आप झंडा लेकर चले थे मोदी को रोकने, अब आपका भतीजा मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा'
Feb 12, 2024, 1:28 PM IST

'याद रखे जाएंगे तारीख को बिगाड़ने वाले'

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा, 'इतिहास में वो लोग याद किए जाते हैं जो तारीख बनाते हैं और वो लोग भी याद किए जाते हैं जो तारीख को बिगाड़ते हैं'
Feb 12, 2024, 1:19 PM IST

एनडीए को बड़ा झटका

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले एनडीए को बड़ा झटका, भाजपा के तीन और जेडीयू के दो विधायक सदन से गैरमौजूद
Feb 12, 2024, 1:13 PM IST

अवध बिहारी चौधरी हटाए गए

बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाया गया, 128 वोटों के मुकाबले अवध बिहार के पक्ष में केवल 112 वोट मिले
Feb 12, 2024, 1:00 PM IST

प्रह्लाद यादव भी जेडीयू के साथ

आरजेडी विधायक प्रह्लाद यादव ने भी बदला पाला, चेतन आनंद और नीलम देवी के बाद आरजेडी को तीसरा झटका
Feb 12, 2024, 12:57 PM IST

स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पेश

सदन में पेश किया गया बिहार विधानसभा अध्यक्ष और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव
Feb 12, 2024, 12:33 PM IST

आरजेडी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बीच पटना में बिहार सरकार के खिलाफ आरजेडी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Feb 12, 2024, 12:28 PM IST

जेडीयू पर आरजेडी विधायकों को धमकाने का आरोप

आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का बड़ा आरोप, 'हमारे दो विधायकों चेतन आनंद और नीलम देवी को जेडीयू के व्हिप के कमरे में बिठाया गया है, उन्हें धमकियां दी गई हैं'
Feb 12, 2024, 12:20 PM IST

आरजेडी के दो विधायक जेडीयू के साथ

जेडीयू के खेमे में गए आरजेडी के दो विधायक, जेडीयू सचेतक के कमरे में बैठे हैं नीलम सिंह और चेतन आनंद
Feb 12, 2024, 11:35 AM IST

आरजेडी से दो विधायक नहीं पहुचे विधानसभा

आरजेडी से चेतन आनंद और नीलम देवी नहीं पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में शुरू होगी विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही
Feb 12, 2024, 11:29 AM IST

एनडीए के तीन विधायक गायब

एनडीए के खेमे से तीन विधायक गायब... रश्मि वर्मा, बीमा भारती और मिश्री लाल नहीं पहुचे विधानसभा, फ्लोर टेस्ट को लेकर बढ़ा सस्पेंस
Feb 12, 2024, 10:50 AM IST

नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे

विधानसभा पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कुछ ही देर में शुरू होगी सदन में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही
Feb 12, 2024, 10:45 AM IST

खेला हो गया- सम्राट चौधरी

विधानसभा पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी ने कहा- 'खेला हो गया...'
Feb 12, 2024, 10:43 AM IST

तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे, आरजेडी का दावा- बहुमत उनके साथ
Feb 12, 2024, 10:40 AM IST

जीतन राम मांझी विधानसभा पहुंचे

बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी विधानसभा पहुंचे, आज बिहार विधानसभा में होगा फ्लोर टेस्ट
Feb 12, 2024, 10:33 AM IST

एकजुट है महागठबंधन- भाई विरेंद्र

विधानसभा पहुंचे आरजेडी विधायक भाई विरेंद्र, 'विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा- एकजुट है महागठबंधन'
Feb 12, 2024, 10:26 AM IST

'स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे'

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, 'बहुमत एनडीए के पक्ष में होगा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा और उन्हें कुर्सी छोड़नी होगी'
Feb 12, 2024, 10:11 AM IST

विधानसभा पहुंचे स्पीकर अवध बिहारी

विधानसभा पहुंचे स्पीकर और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी, आज नीतीश कुमार की सरकार को साबित करना है बहुमत
Feb 12, 2024, 10:05 AM IST

RJD का दावा, हम हासिल करेंगे बहुमत

आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र ने कहा, 'हां हमारे पास बहुमत है, फ्लोर टेस्ट में हम आगे रहेंगे'
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+