Bihar Voter List 2025: बिहार की नई फाइनल वोटर लिस्ट 30 सितंबर को होगी जारी, ऐसे मिनटों में चेक करें ऑनलाइन नाम
Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी अब अंतिम दौर में है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर (मंगलवार) को किया गया चुनाव आयोग (ECI) इसे ऑनलाइन भी उपलब्ध कराएगा, ताकि हर वोटर आसानी से चेक कर सके कि उसका नाम लिस्ट में है या नहीं। इस बार की वोटर लिस्ट में लगभग 7.3 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल है, जिनमें से करीब 14 लाख नए वोटर पहली बार वोट डालेंगे।
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया जून 2025 में शुरू की गई थी। इस दौरान 7.89 करोड़ मौजूदा वोटर्स से फॉर्म भरवाया गया। 1 अगस्त को ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें 7.24 करोड़ नाम थे। करीब 65 लाख नाम हटाए गए, जिनमें मृतक, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाता शामिल थे। अब 30 सितंबर को फाइनल लिस्ट जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ जाएगी।

🔵 कहां और कैसे चेक करें अपना नाम? (How to check Online Voter List)
नई वोटर लिस्ट देखने के लिए आपको न तो लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और न ही किसी दफ्तर का चक्कर काटना पड़ेगा। चुनाव आयोग ने इसे पूरी तरह डिजिटल बना दिया है।
नाम चेक करने का तरीका:
🔹सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाना है। यहां आपको EPIC Number और राज्य सेलेक्ट करने बाद स्टेटस दिखाएगा। EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) या फिर नाम और राज्य डालकर सर्च कर सकते हैं।कुछ ही सेकंड में आपके वोटर स्टेटस की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
🔹आप चाहे तो बिहार चुनाव आयोग की वेबसाइट https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html पर भी जा सकते हैं। 30 सितंबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट अपडेट होने के बाद यहां उसका पीडीएफ अपलोड किया जाएगा।
🔹अगर ऑनलाइन दिक्कत हो तो हेल्पलाइन 1950 (टोल-फ्री नंबर) पर कॉल कर सीधे जानकारी ले सकते हैं।
🔵 हर जिले में उपलब्ध रहेगी फाइनल वोटर लिस्ट
चुनाव आयोग ने साफ किया है कि मतदाता सूची की फिजिकल कॉपी भी हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के पास उपलब्ध रहेगी। राजनीतिक दलों को भी इसकी प्रति मुहैया कराई जाएगी। यानी अगर किसी को ऑनलाइन दिक्कत आती है तो वह जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर अपनी डिटेल चेक कर सकता है।
🔵 इस बार खास क्यों है वोटर लिस्ट?
नई वोटर लिस्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि इसमें पहली बार इतने बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इससे चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नए वोटरों की संख्या भी इस बार उल्लेखनीय है। माना जा रहा है कि युवा मतदाता चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
🔵 चुनाव आयोग का बिहार दौरा, हो सकता है जल्द तारीखों का ऐलान
फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग की टीम बिहार दौरे पर आने वाली है। 4 और 5 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों आयुक्त राज्य में रहेंगे। इस दौरान वे कानून-व्यवस्था, चुनावी तैयारियां, सुरक्षा बलों की तैनाती और प्रशासनिक इंतजाम की समीक्षा करेंगे। उससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली में बिहार चुनाव के पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। इन बैठकों और समीक्षा के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications