Bihar Exit Poll 2025: इन 5 एग्जिट पोल में महागठबंधन के लिए हैप्पी न्यूज, मिल रहीं 100 से ज्यादा सीटें'
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी हो चुकी है और कई एग्जिट पोल्स सामने आ चुके हैं। अधिकांश सर्वे में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। कुछ एग्जेंसियों की रिपोर्ट महागठबंधन के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई है। पांच ऐसी प्रमुख एजेंसियां हैं, जिन्होंने अपने एग्जिट पोल में आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। दोनों प्रमुख गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रशांत किशोर भी प्रदेश की राजनीति में बदलाव की बात कह रहे हैं। अब 14 नवंबर को जब मतदान पेटी खुलेगी, तभी मतदाताओं की मंशा पर से पर्दा उठेगा।

Bihar Exit Poll 2025: इन एजेंसियों के सर्वे में कांटे की टक्कर
-पीपुल्स प्लस एजेंसी ने अपने सर्वे में एनडीए को 133 से 159 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि, इस सर्वे में महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इस एजेंसी के सर्वे अगर नतीजों में बदलते हैं, तो महागठबंधन 100 का आंकड़ा पार कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: बीजेपी को लखीसराय सीट पर लग सकता है झटका, विजय सिन्हा की सीट पर होगा खेल!
-पीपुल्स इनसाइट के सर्वे में भी कांटे की टक्कर दिख रही है। इस एजेंसी ने एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिलने की संभावना जताई है। इस रिपोर्ट में भी महागठबंधन के 100 से ज्यादा सीटें पाने की संभावना बनी हुई है।
-चाणक्या एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 130 से 138 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में एनडीए को बहुमत का आंकड़ा छूते दिखाया गया है। महागठबंधन के खाते में 100 से 108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर सर्वे के अनुमान नतीजे में बदलते भी महागठबंधन को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2025: बेगूसराय की मटिहानी सीट पर फिर चमक सकता है बोगो सिंह का सितारा, मतदाताओं के मन में क्या?
-पोलस्ट्रैट ने अपने सर्वे में एनडीए को 133 से 148 सीटें और महागठबंधन को 87 से 102 सीटें दी हैं। इसने भी एमजीबी को 100 से ऊपर सीटें हासिल होने की संभावना जताई है। अगर महागठबंधन 100 का आंकड़ा छूता है और एनडीए को बहुमत मिलता है, तो भी इसे जोरदार टक्कर माना जा सकता है।
-जेवीसी पोल्स ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 135 से 150 सीटें मिलने की बात कही है, जबकि महागठबंधन को 88 से 103 सीटें दी हैं। इस एजेंसी के अनुसार भी एमजीबी 100 से अधिक सीटें जीत सकती है।
Bihar Chunav में इस बार रोमांचक रही है जंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बात करें, तो इस बार काफी रोमांचक जंग देखने को मिली। महागठबंधन और एनडीए दोनों की ओर से आक्रामक चुनाव प्रचार किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता बिहार में लालू-राबड़ी के शासनकाल में जंगलराज का मुद्दा उठाते रहे। दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से चुनावी वादों की भरमार की गई है। जीविका दीदियों को 30,000 सैलरी देने से लेकर संविदा कर्मियों को स्थायी नौकरी जैसे वादे किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2025: सीवान की सियासत में 'साहब परिवार’ की वापसी!, रघुनाथपुर में ओसामा शहाब की लहर, राजद को बढ़त
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications