Bihar Exit Poll 2025: बीजेपी को लखीसराय सीट पर लग सकता है झटका, विजय सिन्हा की सीट पर होगा खेल!
Bihar Exit Poll Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद से ही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की लखीसराय सीट चर्चा में है। एबीपी बिहार एक्सपर्ट एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि लखीसराय और सूर्यगढ़ा दोनों ही सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा है। इस एग्जिट पोल और एक्सपर्ट की मानें तो प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता अपनी सीट हार सकते हैं। सूर्यगढ़ा की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने का अनुमान जताया गया है।
लखीसराय विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। विजय सिन्हा इस सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल है। कांग्रेस ने इस सीट से अमरेश कुमार अनीस को उम्मीदवार बनाया है। उनके लिए चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे।

Lakhisarai Seat से हार सकते हैं विजय सिन्हा?
- वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदेव ने अपने चुनावी विश्लेषण में कहा कि जनता में विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ आक्रोश है। वह 15 साल से विधायक हैं, लेकिन क्षेत्र की कई समस्याओं पर अब तक काम नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2025: सीवान की सियासत में 'साहब परिवार’ की वापसी!, रघुनाथपुर में ओसामा शहाब की लहर, राजद को बढ़त
- एग्जिट पोल के मुताबिक, 15 वर्षों से लगातार प्रतिनिधित्व के बावजूद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है। इस बार कांग्रेस को जनता का भरोसा मिलता दिख रहा है, जिससे बीजेपी के लिए सीट बचाना मुश्किल हो सकता है।
-लखीसराय सीट पर वोटिंग के दौरान भी हिंसा हुई थी और कुछ लोगों ने विजय सिन्हा की गाड़ी पर पत्थर फेंके थे। हालांकि, इस घटना के लिए उन्होंने आरजेडी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि उन्हें जान से मारने की साजिश हो रही है।
Bihar Exit Poll 2025 में एनडीए को बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों फेज की वोटिंग के बाद कई एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाते दिखाया जा रहा है। पोल्स ऑफ पोल में महागठबंधन को 80 से 93 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 131 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। ज्यादातर एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, आक्रामक चुनाव प्रचार के बाद भी प्रशांत किशोर मतदाताओं के बीच प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब होते दिख रहे हैं। 14 नवंबर को अब मतदाताओं का फैसला देश के सामने होगा।
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2025: बेगूसराय की मटिहानी सीट पर फिर चमक सकता है बोगो सिंह का सितारा, मतदाताओं के मन में क्या?












Click it and Unblock the Notifications