राजनेता नहीं 'कथावाचक' गुप्तेश्वर पांडे कहिए, बिहार के पूर्व DGP का भक्ति में लग रहा खूब मन
नई दिल्ली, 25 जून। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक पद से इस्तीफा और फिर राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करने वाले गुप्तेश्वर पांडे एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार गुप्तेश्वर पांडे किसी राजनीतिक वजह से चर्चा में नहीं हैं। अबकी बार वह आध्यात्मिक वजहों से चर्चा में हैं। जी हां बिहार के पूर्व डीजीपी का मन अब भक्ति में खूब रम रहा है।

बिहार के पूर्व डीजीपी अब भगवान की कथा सुनाने वाले कथावाचक बन गए हैं। पिछले दिनों ही पूर्व डीजीपी से राजनेता बने गुप्तेश्वर पांडे का नया अवतार सामने आया था। गुप्तेश्वर पांडे अयोध्या में भगवतकथा सुनाई थी। इसके बाद से ये सवाल उठने लगा था कि क्या अब गुप्तेश्वर पांडे का मन भगवान की भक्ति में ही लग रहा है जिसका जवाब उन्होंने खुद ही दे दिया है।
गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एक समय आता है जब आप जीवन का उद्येश्य जानना चाहते हैं और भगवान को समझना चाहते हैं। मैं कोई अपवान नहीं है। मेरी रुचि अब केवल भगवान की भक्ति में ही है और यह सब अचानक नहीं हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि "हमें लगता है कि भौतिक उपलब्धियां हमें खुशियां प्रदान करती हैं लेकिन असली आनंद तो भगवान में ही है। मैं केवल भगवान की सेवा करना चाहता हूं।"
अयोध्या में 7 दिन की भागवतकथा
गुप्तेश्वर पांडे ने इसी महीने में 15 जून से 22 जून तक अयोध्या में हरिदास आश्रम में एक ऑनलाइन कथावाचन किया था। इस कथा को खास लोगों के लिए ऑनलाइन आयोजित किया गया था जिसका वीडियो सामने आया था। गुप्तेश्वर पांडे ने यह भी बताया कि यह उनकी पहली कथा है। वीडियो सामने आने के बाद गुप्तेश्वर पांडे के इस नए रूप की खूब चर्चा होने लगी।
केवल भगवान की सेवा ही लक्ष्य
वहीं एक निजी चैनल से बातचीत में गुप्तेश्वर पांडे ने राजनीति के भविष्य पर सवाल पर कहा उनकी कोई अन्य इच्छा नहीं है। अब वह केवल भगवान की सेवा करना चाहते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के मामलों में अपने बयान को लेकर चर्चा में आए गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार के विधानसभा चुनावों से पहले डीजीपी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार को नेता बताते हुए जेडीयू ज्वाइन कर ली थी।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications