Bihar Elections 2025 के लिए SIR का पहला ड्राफ्ट जारी, जानें ECI की वेबसाइट पर कैसे देख सकते हैं अपना नाम?

Bihar Elections 2025 Voter List: बिहार विधानसभा चुनाव में SIR को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद संशोधित वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट शुक्रवार (1 अगस्त) को जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in) पर भी ड्राफ्ट अपलोड किया जाएगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाता अपना नाम देख सकते हैं। अगर किसी मतदाता का नाम छूट गया, तो आयोग के पास अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बिहार के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) ने प्रदेश के सभी 38 जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी संशोधित मतदाता सूची की डिजिटल और कागजी प्रति सौंपी हैं। राजनीतिक दल भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

Bihar Elections 2025 Voter List

Bihar Elections 2025 Voter List: कब और कहां देख सकते हैं?

चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट https://voters.eci.gov.in वोटर लिस्ट की प्रति अपलोड करेगा। शुक्रवार, 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से इसे वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, राजनीतिक दलों को भी कॉपी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं रंजन यादव? कभी लालू को हराया, अब फिर बने RJD के हमराही, कहानी बिहार के 'सुपर सीएम' की

SIR में कोई त्रुटि हो, तो शिकायत कहां दर्ज करा सकते हैं?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार के सभी मतदाताओं और राजनीतिक दलों के पास अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक का समय है। आयोग इस समय अवधि के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या नए नाम जोड़ने संबंधी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई करेगा।

कब तक चलेगी SIR प्रक्रिया?

चुनाव आयोग की ओर से दी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 24 जून, 2025 से SIR प्रक्रिया शुरू हुई है। आयोग ने कहा कि अब तक 91.69% मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा किया है। अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए Electoral College की लिस्ट तैयार, आयोग ने दी जानकारी

युवा मतदाताओं के लिए प्रदेश में खास अभियान

चुनाव आयोग ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 तक जिन युवाओं की 18 साल की आयु पूरी हो रही है, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित घोषणा पत्र के साथ फॉर्म 6 में अपना आवेदन दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूरे बिहार में इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवा मतदाताओं को भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने का मौका मिले।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक! रसोइयों, प्रहरियों, अनुदेशकों की सैलरी दोगुनी, अब कितना मिलेगा वेतन

नोट: ड्राफ्ट में अपना नाम चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+