Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक! रसोइयों, प्रहरियों, अनुदेशकों की सैलरी दोगुनी, अब कितना मिलेगा वेतन

Bihar Midday meal workers salary Hike: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य सरकार की ओर से जनता को लुभाने वाले कदम तेज हो गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लंबे दावे के बीच अब एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे लाखों कर्मियों को सीधा फायदा मिलेगा।

मध्याह्न भोजन योजना के तहत काम करने वाली रसोइयों के मानदेय को ₹1650 से बढ़ाकर ₹3300 प्रति माह कर दिया गया है। इसके साथ ही रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय दोगुनी कर दी गई है। सीएम नीतीश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

Bihar Midday meal workers salary hike

जानिए किसकी कितनी बढ़ी सैलरी

🔹 मध्याह्न भोजन योजना के तहत काम करने वाली रसोइयों के मानदेय को ₹1650 से बढ़ाकर ₹3300 प्रति माह कर दिया गया है।
🔹 माध्यमिक/उच्च विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय ₹5000 से दोगुना कर ₹10000 प्रति माह कर दिया गया है।
🔹 शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को अब ₹8000 की जगह ₹16000 प्रति माह मानदेय मिलेगा, और उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि ₹200 से बढ़ाकर ₹400 कर दी गई है।

शिक्षा का कुल बजट 4366 से बढ़ कर 77690 करोड़

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि, 'नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रूपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।'

उन्होंने आगे लिखा कि, 'शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।'

ये भी पढ़ें उद्धव-फडणवीस की मुलाकात से Nitish Kumar की बढ़ रही टेंशन! BJP साध रही मुंबई से पटना तक सारे समीकरण

कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी-CM

सीएम नीतीश ने आगे लिखा कि, 'शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। वहीं माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।'

रणनीतिक रूप से बड़ा फैसला

विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला सरकार की एक रणनीतिक पहल है, जो चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर कार्यरत वर्गों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि वोट बैंक की राजनीति में भी यह बड़ा असर डाल सकता है।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav से पहले Nitish Kumar का सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का ऐलान, समझें फैसले से जुड़ा वोटों का गणित

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+