Net Worth: तेजस्वी और तेजप्रताप में कौन है अमीर? किस भाई पर हैं ज्यादा केस, जानें दोनों लालू पुत्रों की कहानी

Tej Pratap Yadav Tejashwi yadav Net Worth 2025: बिहार की सियासत में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे-तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव-हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक तरफ तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और खुद को 'जनता का बेटा' कहते हैं, तो दूसरी ओर तेजप्रताप अपनी बेबाकी, धार्मिक छवि और कभी-कभी विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

लेकिन जब चुनावी हलफनामे की बात आती है, तो जनता के मन में एक ही सवाल उठता है-आखिर दोनों भाइयों में कौन है ज्यादा अमीर, और किस पर ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हैं? आइए जानते हैं तेजस्वी और तेजप्रताप यादव की नेटवर्थ, आय, संपत्ति और केसों से जुड़ी हर डिटेल।

Tej Pratap Yadav Tejashwi yadav Net Worth 2025

🔹Tej Pratap Yadav Net Worth 2025: तेजप्रताप यादव की संपत्ति में कमी, लेकिन जमीन-जायदाद में इजाफा

तेजप्रताप यादव के 2025 के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 2.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 91.65 लाख रुपये और अचल संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये की है। दिलचस्प बात यह है कि 2020 के मुकाबले उनकी चल संपत्ति में कमी आई है, जबकि अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है।

2020 में उनकी चल संपत्ति 1.22 करोड़ थी, जो अब घटकर 91.65 लाख रह गई है। वहीं, अचल संपत्ति 1.6 करोड़ से बढ़कर अब 1.96 करोड़ रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि तेजप्रताप ने पिछले पांच सालों में जमीन-जायदाद में निवेश बढ़ाया है।

उनकी कुल आय (2024-25) ₹22,93,254 बताई गई है, जिसमें से ₹22,67,919 आयकर धारा 10(17) के तहत कर-मुक्त आय है। तेजप्रताप यादव के हलफनामे में एक अहम बात यह भी सामने आई कि उनके ऊपर किसी भी प्रकार की देनदारी या ऋण नहीं है।

Tej Pratap Yadav Tejashwi yadav Net Worth 2025

🔹Tejashwi yadav Net Worth 2025: तेजस्‍वी यादव की कुल संपत्ति कितनी है?

अब बात करते हैं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव की। उनके 2025 के हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने अपने पास कुल 8.1 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जो उनके बड़े भाई तेजप्रताप से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

तेजस्वी के पास 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। यानी तेजस्वी यादव आर्थिक रूप से यादव परिवार के सबसे मजबूत सदस्य माने जा सकते हैं।

उनके पास नगद 1.5 लाख रुपये, 85,000 रुपये की कीमत वाला डेस्कटॉप और लैपटॉप, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी भी है। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव के पास एक Italy Made Pistol और 1.05 लाख रुपये मूल्य के 50 जिंदा कारतूस भी दर्ज हैं।

🔹 तेजस्वी की पत्नी राजश्री भी करोड़पति, लेकिन बिना देनदारी के

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने भी अपने हलफनामे में 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 59.69 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास 1 लाख रुपये नकद हैं और 480 ग्राम सोना है।

सबसे खास बात यह है कि जहां तेजस्वी यादव पर 55.55 लाख रुपये की देनदारियां हैं, वहीं राजश्री पर कोई भी बकाया या लोन नहीं है। इस लिहाज से यादव परिवार की आर्थिक स्थिति काफी संतुलित नजर आती है।

Tej Pratap Yadav Tejashwi yadav Net Worth 2025

🔹Tej Pratap Yadav Criminal Case: तेजप्रताप पर आठ आपराधिक मामले दर्ज

तेजप्रताप यादव ने अपने हलफनामे में यह भी खुलासा किया है कि उन पर कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कई गंभीर धाराएं शामिल हैं, जैसे IPC की 147, 149, 188, 307 (हत्या की कोशिश), 333, 353, 427, 504 के अलावा SC/ST Act और Epidemic/Disaster Management Act की धाराएं भी लगी हैं। हालांकि, तेजप्रताप ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।

🔹 Tejashwi Yadav Criminal Case: तेजस्वी पर 18 आपराधिक मामले दर्ज

तेजस्वी यादव ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ 18 आपराधिक मामले लंबित हैं-जो तेजप्रताप के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हैं। इनमें से चार मामले अपील पर हैं।

ये मामले ज्यादातर राजनीतिक धरनों, रैलियों और विरोध प्रदर्शनों से जुड़े हैं। हालांकि, कुछ गंभीर मामले भी हैं। हाल ही में 13 अक्टूबर 2025 को दिल्ली की अदालत ने IRCTC होटल और लैंड-फॉर-जॉब्स घोटाले में तेजस्वी, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इससे आरजेडी की सियासी मुश्किलें चुनाव से ठीक पहले बढ़ गई हैं।

🔹 तेजस्वी और तेजप्रतार में कौन ज्यादा अमीर और किस पर ज्यादा केस?

अगर कुल संपत्ति की बात करें, तो तेजस्वी यादव तेजप्रताप से लगभग तीन गुना अमीर हैं। अगर आपराधिक मामलों की बात करें, तो तेजस्वी पर 18 केस, जबकि तेजप्रताप पर 8 केस दर्ज हैं।

यानि एक भाई के पास ज्यादा संपत्ति है, तो दूसरे के पास ज्यादा क्लीन रिकॉर्ड। दोनों ही भाइयों के पास करोड़ों की संपत्ति और मजबूत राजनीतिक पकड़ है, लेकिन 2025 के चुनाव में जनता तय करेगी कि किसकी सादगी और किसकी ताकत उन्हें ज्यादा प्रभावित करती है।

बिहार की सियासी धरती पर लालू के दोनों बेटे संपत्ति और विवादों के मामले में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां तेजस्वी आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत हैं, वहीं तेजप्रताप का "बिना कर्ज वाला" दर्जा उन्हें अलग पहचान देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+