Bihar Election Results: महागठबंधन की करारी शिकस्त के लिए शशि थरूर ने RJD को ठहराया जिम्मेदार
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे इंडिया अलायंस के लिए करारा झटका साबित हुआ है। महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है और आरजेडी का प्रदर्शन भी दयनीय रहा है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी सीट पर बुरी तरह से हारे हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंतिम परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने गठबंधन की करारी हार के लिए सीधे तौर पर आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि एनडीए को मिली प्रचंड जीत के पीछे एक वजह चुनाव से ठीक पहले महिला मतदाताओं के खाते में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर भी एक वजह रही होगी। हालांकि, यहां विचार करने की जरूरत आरजेडी को भी है। गठबंधन में वही सीनियर पार्टनर थी।

Shashi Tharoor ने हार के लिए आरजेडी को ठहराया जिम्मेदार
शशि थरूर ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अभी मुझे पूरे चुनाव नतीजों की जानकारी नहीं है, लेकिन रुझान देखकर स्पष्ट है कि एनडीए को बहुमत मिला है। इस करारी हार पर गठबंधन के सभी पार्टनर और नेताओं को विचार करने की जरूरत है। हालांकि, ज्यादा जिम्मेदारी आरजेडी की है। कांग्रेस गठबंधन में सीनियर पार्टनर नहीं है।'
यह भी पढ़ें: Bihar election results 2025: 'खाते में 10 हजार इसलिए बिहार में 10वीं बार', क्या हैं नीतीश की सफलता के कारण?
कांग्रेस सांसद ने एनडीए के जीत पर कहा कि चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये कैश ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि यह आचार संहिता के दायरे में आता है या नहीं। हालांकि, उन्होंने बड़ी जीत के लिए एनडीए को बधाई जरूर दी है।
Bihar Election Results: एनडीए को मिली बंपर जीत
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे राजनीतिक विश्लेषकों और एग्जिट पोल कराने वाली कंपनियों के लिए भी चौंकाने वाले हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त की बात मानी गई थी, लेकिन जीत अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ी है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और शाम 5 बजे तक 92 सीटों के साथ आगे चल रही है। जेडीयू भी 84 सीटों पर आगे है और एलजेपी का स्ट्राइक रेट भी शानदार है। 28 सीटों पर लड़ी एलजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी के लिए नतीजे बेहद निराशाजनक हैं। पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर ही आगे है, जबकि कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: भाजपा की भारी जीत, महागठबंधन का सफाया; नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार












Click it and Unblock the Notifications