Bihar Chunav Results: दो-दो डिप्टी सीएम सहित 13 विधायकों को मिले एक जैसे वोट, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद से ही एक अजीबोगरीब संयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। सत्ताधारी दल के पांच प्रमुख विधायकों को मिले वोटों की संख्या में आश्चर्यजनक समानता देखने को मिली है। इनमें दो उपमुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और दो अन्य विधायक शामिल हैं।

इस स्थिति ने विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, को चुनाव आयोग की भूमिका और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाने का अवसर दे दिया है। यह घटनाक्रम बिहार की चुनावी राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर रहा है, जहां विपक्षी दल धांधली और अनियमितताओं के आरोप लगा रहे हैं।

Bihar Election results

वोटों में समानता और कांग्रेस के सवाल

  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (122480)
  • डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (122408)
  • मंत्री नीरज कुमार सिंह (122491)
  • बिरेंद्र कुमार (122773)
  • पूर्व मंत्री कृष्णा कुमार ऋषि (122494)

इन पांच बीजेपी प्रत्याशीयों को मिले वोटों के आंकड़े एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। इन आंकड़ों में कुछ सौ वोटों का ही अंतर है, जो सामान्य चुनावी रुझानों से थोड़ा हटकर लगता है। कांग्रेस ने इस पैटर्न को आधार बनाकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, यह दावा करते हुए कि यह महज संयोग नहीं हो सकता। पार्टी ने यह भी मांग की है कि इन सीटों पर फिर से वोटों की गिनती की जाए और पूरी प्रक्रिया की गहन जांच की जाए ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav Results: डिप्टी सीएम पर फंस गया पेच, JDU की मांग से असहज हुई NDA, पटना से दिल्ली तक मंथन

इन विधायकों लगभग 1 लाख के करीब वोट

  • तारकिशोर प्रसाद: 100255 वोट
  • सुरेंद्र मेहता: 100343 वोट
  • संजय कुमार पांडे: 100044 वोट
  • रंजन कुमार: 100477 वोट
  • संजय कुमार: 100485 वोट
  • जीबेश कुमार: 100496 वोट
  • रोहित पांडे: 100770 वोट
  • रुहैल रंजन: 100487 वोट

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: 25 साल में पहली बार शून्य पर निर्दलीय! बिना सिंबल वाले क्यों साफ हुए मैदान से? पढ़ें 5 कारण

प्रशांत किशोर ने भी उठाया सवाल

जनसुराज के प्रमुख और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं, खासकर मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के नतीजों को लेकर। उनका दावा है कि इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के उम्मीदवार की जीत सवालों के घेरे में है। किशोर ने आश्चर्य व्यक्त किया कि एनडीए के प्रत्याशी को 1 लाख से अधिक वोट कैसे मिल गए, जबकि उनके अनुसार, मधुबनी में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के चुनाव चिन्ह को जानने वाले मतदाताओं की संख्या बहुत कम होगी। यह बयान चुनाव परिणामों की प्रामाणिकता और ईवीएम व मतगणना प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav Results: बीजेपी ने इस दिग्गज नेता को बनाया बिहार पर्यवेक्षक, कब होगी विधायक दल की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+