RJD का दावा, 119 सीटों पर महागठबंधन ने दर्ज की जीत, रिटर्निंग ऑफिसर ने पहले दी बधाई फिर कहा- आप हार गए

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद मतगणना जारी है, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक इस बार के चुनाव में लगभग 4.10 करोड़ लोगों ने वोट डाला जिसमें से 3.40 करोड़ वोट गिने जा चुके हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्टर जारी है। अभी चुनाव नतीजों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एनडीए और महागठबंधन अपने जीत का दावा कर रहे हैं। मंगलवार शाम वोटों की गिनती के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने दावा किया कि 119 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके हैं।

bihar election result 2020 RJD claims Grand Alliance wins 119 seats

बिहार में मतगणना के बीच एक तरफ जहां मुख्यमंत्री निवास पर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दिग्गज नेताओं की बैठक जारी है वहीं, आरजेडी एक के बाद एक कई ट्वीट कर नीतीश सरकार पर सनसनी खेज आरोप लगाए हैं। वोटों की गिनती में जानबूझकर देरी कराने के आरोप के बाद अब आरजेडी ने नया दावा किया है। अपने ट्वीट में पार्टी ने 119 विधानसभा सीटों और वहां के महागठबंधन उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इन सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

आरजेडी ने ट्वीट में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए लिखा, 'ये उन 119 सीटों की सूची है जहाँ गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।'

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव भले ही परिवर्तन ना लाए, लेकिन भविष्य में बदलाव का रास्ता खुल गया हैः शरद पवार

नीतीश सरकार पर लगाया ये आरोप
इससे पहले एक ट्वीट में आरजेडी ने आरोप लगाते हुए कहा, 'नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।' एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा, 'करीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फोन करवा कर नजदीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+