बिहार रिजल्ट: RJD का नीतीश सरकार पर आरोप, DM-RO को फोन कर अपने पक्ष में नतीजे का बना रहे दबाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतगणना के बीच सीटों पर हार-जीत का फैसला होना शुरू हो गया है। शुरुआती रुझान के मुताबिक बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर जारी है। हालांकि अभी भी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि इस बार बिहार में सत्ता किसके हाथ जाएगी। मतगणना के बीच भी राजनीतिक दलों में आरोपों का दौर जारी है, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर जानबूझ कर वोटों की गिनती में देरी करने का आरोप लगाया है। आरजेडी ने कहा, 'किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।'

bihar election result 2020 RJD accuses Nitish Sarkar pressurizing DM-RO results in his favor

बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम पर पूरे देश की नजर है, वोटों की गिनती जारी है और खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग ने 243 में से 74 सीटों के रिजल्ट का ऐलान किया है। इसमें बीजेपी को 22, आरजेडी को 20 और जेडीयू को 13 सीटों पर जीत मिली है। मतगणना के बीच आगे नीतीश खेमे ने आगे की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है, देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश से मिलने सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव पहुंचे। इस बीच आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया है।

bihar election result 2020

यह भी पढ़ें: बिहार: महागठबंधन के CM पद के दावेदार तेजस्वी यादव के लिए ये मछली गिफ्ट करने आए लोग VIDEO

आरजेडी ने सीएम नीतीश पर लगाए ये आरोप
आरजेडी ने ट्वीट में कहा, 'नीतीश कुमार, सुशील मोदी इत्यादि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको। किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे।' एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा, 'करीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है। CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फोन करवा कर नजदीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है।'

bihar election
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+