Parsa Seat: तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की सीट परसा से कौन चल रहा है आगे, जानिए
Parsa Seat: तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की सीट परसा से कौन चल रहा है आगे, जानिए
Bihar Election Parsa Seat Result: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के लिए परसा सीट (Parsa Seat) पर मतगणना शुरू हो गई है। ये सीट इसिलए ज्यादा चर्चा में है कि क्यों यहां से चंद्रिका राय (Chandrika Rai) जेडीयू से चुनावी मैदान में हैं और उनको कड़ी टक्कड़ RJD के छोटे लाल राय (CHHOTE LAL RAY) दे रहे हैं। चुनाव आयोग के 11.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, RJD के छोटे लाल राय लगभग 1200 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इन्हें 11408 वोट मिले हैं। वहीं JDU के चंद्रिका राय को 10242 वोट मिले हैं। वहीं LJP के उम्मीदवार राकेश कुमार ( RAKESH KUMAR SINGH) 1499 वोटों के साथ तीसरे नबंर पर हैं।
Recommended Video

कभी लालू यादव के खास थे चंद्रिका राय
चंद्रिका राय तेज प्रताप यादव के ससुर हैं। लेकिन बेटी ऐश्वर्या और तेज प्रताप के तलाक के केस के बाद इन्होंने आरजेडी छोड़ने का फैसला लिया। इसी साल चुनाव के पहले चंद्रिका राय जेडीयू में शामिल हुए हैं। उन्होंने पूरे चुनाव में नीतीश कुमार के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया है। चंद्रिका राय बिहार के पूर्व मंत्री हैं। वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद विश्वासपात्र थे लेकिन रिश्ते में दरार आने के बाद उन्होंने जेडीयू का हाथ थाम लिया।
बिहार चुनाव: ताजा रुझानों में NDA और महागठबंधन मे ंकाटे की टक्कर
बिहार चुनाव-2020 के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में NDA और महागठबंधन में काटे की टक्कर चल रही है। चुनाव आयोग के 11.30 बजे तक रुझानों के मुताबिक बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 238 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।
ईसी के रुझानों के अनुसार 238 में से एनडीए (NDA) 125 सीटों पर आगे है। जिसमें बीजेपी को 70, जेडीयू 48, वीआईपी 6 और HAM एक है।
वहीं तेजस्वी यादव वाली महागठबंधन 101 सीटों पर आगे है। जिसमें राजद 62, कांग्रेस 20, वाम 19 पर है।












Click it and Unblock the Notifications